राष्ट्रवाणी: इस आर्टिकल में आप कढ़ी पत्ते की सूखी चटनी बनाने की रेसिपी जानेंगे, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पाचन के लिए भी फायदेमंद होती है। बोरिंग से बोरिंग डिश में लग जाएगा स्वाद का तड़का (Image Source: एआई-Generated) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।
भारतीय खाने की थाली बिना चटनी के हमेशा अधूरी-सी लगती है। अगर आप रोजाना वही धनिया, पुदीना या टमाटर की चटनी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ नया और फायदेमंद ट्राई कर सकते हैं। जी हां, आज हम बात कर रहे हैं ‘मीठे नीम’ यानी कढ़ी पत्ते की सूखी चटनी की।
यह चटनी न सिर्फ आपके खाने का स्वाद दोगुना कर देगी, बल्कि पाचन और सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। मीठे नीम की इस सूखी चटनी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे आप हफ्तों तक स्टोर करके रख सकते हैं। गरमा-गरम पराठे हों, इडली-डोसा हो या फिर सादे दाल-चावल, बस एक चम्मच यह चटनी मिलाने से ही पूरी थाली का जायका बदल जाएगा।
आइए जानते हैं इसे बनाने का बेहद आसान तरीका।
