नयी दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में शुक्रवार को यहां पूछताछ की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि 34-वर्षीय व्यक्ति का बयान धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया और शनिवार को भी यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है.

ईडी की जांच यस बैंक से संबंधित है. अधिकारियों के अनुसार, 31 मार्च, 2017 तक बैंक का रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) में लगभग 6,000 करोड़ रुपये का ऋण था और यह आंकड़ा एक वर्ष के भीतर (31 मार्च, 2018 तक) दोगुना होकर 13,000 करोड़ रुपये हो गया. इन कंपनियों में रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) और रिलायंस कर्मिशयल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) शामिल थीं. एजेंसी ने आरोप लगाया था कि इन निवेशों का एक ”बड़ा” हिस्सा गैर-निष्पादित निवेश (एनपीआई) में बदल गया और इसके परिणामस्वरूप बैंक को इन लेन-देन से 3,300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version