नयी दिल्ली: खनन कंपनियों के संगठन एफआईएमआई ने सरकार से निम्न श्रेणी के लौह अयस्क पर कोई निर्यात शुल्क नहीं लगाने का अनुरोध किया है। संगठन ने कहा है कि इस तरह के किसी भी कदम से संसाधनों की बर्बादी होगी, खनन कार्य बुरी तरह प्रभावित होगा, रोजगार में कमी आएगी और खदान स्थलों पर अनुपयोगी लौह अयस्क के भंडारण के कारण पर्यावरण को नुकसान होगा।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को हाल ही में लिखे पत्र में फेडरेशन आॅफ इंडियन मिनरल इंडस्ट्रीज (एफआईएमआई) ने कहा, ‘‘निम्न-श्रेणी के लौह अयस्क के प्रभावी उपयोग और मुद्रीकरण तथा घरेलू इस्पात उद्योग के लिए लौह अयस्क की उपलब्धता बढ़ाने के लिए हम विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हैं कि निम्न-श्रेणी के लौह अयस्क के निर्यात पर कोई निर्यात शुल्क नहीं लगाया जाना चाहिए।’’ एफआईएमआई ने कहा कि घरेलू इस्पात उद्योग वर्तमान में केवल उच्च श्रेणी के लौह अयस्क का उपभोग करता है और भारत में निम्न श्रेणी के चूर्ण की वस्तुत? कोई मांग नहीं है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version