राष्ट्रवाणी: अमित पांडेय, खैरागढ़। खरीफ सीजन में किसानों की फसल से खिलवाड़ करने वालों पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने पर ईतवारी बाजार स्थित मेसर्स साहू कृषि केन्द्र में छापेमार कार्रवाई की गई, जहां बड़ी मात्रा में एक्सपायरी हो चुके कीटनाशक मिलने के साथ उनके विक्रय की भी पुष्टि हुई। गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए विभाग ने कृषि केन्द्र को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया और मौके पर मौजूद कीटनाशकों का स्टॉक जब्त कर लिया। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन और उपसंचालक कृषि राजकुमार सोलंकी के मार्गदर्शन में विभागीय निरीक्षकों की टीम ने कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि दुकान में बिना स्रोत प्रमाण पत्र और आवश्यक अभिलेखों के कीटनाशकों का भंडारण किया गया था। इतना ही नहीं, नियमानुसार मूल्य सूची भी प्रदर्शित नहीं की गई थी। निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में एक्सपायरी हो चुके कीटनाशक मिले। विभागीय जांच में इनके विक्रय किए जाने की भी पुष्टि हुई। किसानों के हितों और फसल सुरक्षा को देखते हुए विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे स्टॉक को जब्त कर कृषि केन्द्र को सील कर दिया है। विभाग ने संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि यदि कहीं भी नकली, अवैध या संदेहास्पद कृषि आदान सामग्री की बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल विभाग को सूचना दें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कीटनाशी अधिनियम एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version