राष्ट्रवाणी: निर्माता एकता कपूर ने 15 साल पहले आई विद्या बालन स्टारर फिल्म द डर्टी पिक्चर के सीक्वल का एलान किया है। द डर्टी पिक्चर का आएगा पार्ट 2 (फोटो क्रेडिट- फेसबुक) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2011 में अभिनेत्री विद्या बालन (Vidya Balan) के एक्टिंग करियर की आइकॉनिक फिल्म द डर्टी पिक्चर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री सिल्क स्मिता की बायोपिक के तौर पर इस मूवी ने अपार सफलता हासिल की थी। अब हिंदी सिनेमा की मशहूर निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) द्वारा द डर्टी पिक्चर 2 (The Dirty Picture 2) का आधिकारिक एलान किया गया है। आइए इस मामल को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।
प्रोड्यूसर एकता कपूर ने बताया है कि वह हिट फिल्म द डर्टी पिक्चर के 15 साल बाद उसका सीक्वल बनाने की योजना बना रही हैं। विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी और तुषार कपूर स्टारर इस ओरिजिनल फिल्म ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी थी। दरअसल एकता कपूर हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में नजर आईं।
इस दौरान उन्होंने अपने अकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की। एकता ने बताया- फिलहाल मैं जिस फिल्म की तैयारी में लगी हुई हैं, वह एक बड़ी मूवी है, जिसका पहला पार्ट 15 साल पहले रिलीज किया गया था, द डर्टी पिक्चर। अब मैं द डर्टी पिक्चर 2 का प्लान कर रही हैं, जिसके लिए मेरे पास सीक्वल के तौर एक रोचक कहानी है, जिसे मैं दर्शकों तक पहुंचाना चाहती हूं।
एकता कपूर की इस घोषणा के बाद द डर्टी पिक्चर 2 को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म हो गया है और फैंस में उत्सुकता भी काफी बढ़ गई है। हालांकि, इस दौरान एकता ने ये साफ नहीं किया है कि द डर्टी पिक्चर 2 में पुरानी स्टार कास्ट नजर आएगी या नहीं। इतना ही नहीं फिल्म के सीक्वल को विद्या की जगह नई अभिनेत्री के साथ फिल्माया जाएगा, ये अपने आप में सवाल है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार साल 2011 में आई द डर्टी पिक्चर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था, जबकि फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 117 करोड़ के आस-पास रही थी। इस तरह से कमर्शियल तौर पर ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

