राष्ट्रवाणी: एक्ट्रेस सोनी राजदान ने हाल ही में पति महेश भट्ट संग उम्र के अंतर के मामले पर बातचीत की है। सोनी राजदान और महेश भट्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम) महेश भट्ट की दूसरी पत्नी सोनी राजदान एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 40 साल पहले अभिनेत्री सोनी राजदान (Soni Razdan) और फिल्ममेकर महेश भट्ट ने शादी रचाई थी।
तब से लेकर अब तक ये दोनों एक दूसरे के साथ खुशहाल शादीशुदा जीवन बिता रहे हैं। हाल ही में सोनी ने पति महेश संग उम्र के अंतर के मामले पर खुलकर बात की है। जिसके जरिए आलिया भट्ट की मां ने बताया है कि महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) और उनके सोच के बीच किस तरह का फर्क रहता है।
आइए जानते हैं कि महेश को लेकर राजी फिल्म एक्ट्रेस सोनी राजदान ने क्या-क्या कहा है- साल 1986 में सोनी राजदान और महेश भट्ट ने शादी रचाई थी। सोनी महेश की दूसरी पत्नी हैं और पिछले 4 दशकों से ये दोनों एक दूसरे के साथ हैं। हाल ही में सोनी ने नयनदीप रक्षित के साथ एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते में बराबरी की अहमियत के मुद्दे पर खुलकर चर्चा की है और बताया है- मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है।
मेरा मानना है कि जब दो लोगों के बीच प्यार होता है, तो बराबरी का एहसास होना आसान हो जाता है। जब मैंने उनके (महेश भट्ट) साथ शादी की थी, तो दोनों के नजरिए में फर्क था, खासकर इसलिए क्योंकि महेश थोड़ी पुरानी पीढ़ी से थे। महेश मुझसे थोड़ी अलग और थोड़ी पुरानी सोच रखते हैं।
हालांकि, महेश की खासियत यह है कि वह बहुत ईमानदार हैं और वह अपने बारे में बहुत गहरी समझ रखते हैं। वह खुद को आलोचनात्मक नजरिए से देख पाते हैं, जो बहुत ही कम पुरुष ही कर पाते हैं। इस तरह से सोनी राजदान ने अपने पति और मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट को लेकर दिल खोलकर चर्चा की है।
बता दें कि महेश और सोनी की दो बेटियां हैं, जिनमें आलिया और शाहीन भट्ट के नाम शामिल हैं। दरअसल सोनी राजदान से पहले महेश भट्ट ने किरण भट्ट संग शादी रचाई थी। चूंकि किरण हिंदू धर्म से थी और उन्होंने तलाक देने से मना कर दिया था।
इस वजह से सोनी संग विवाह करने के लिए महेश ने इस्लाम धर्म अपनाया और दूसरी शादी रचाई।

