राष्ट्रवाणी: शेखर सुमन ने दिल्ली में वोटर लिस्ट की कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अपनी राय रखी है। शेखर सुमन ने प्रोटेस्ट पर रखी अपनी राय शेखर सुमन ने दिल्ली वोटर लिस्ट प्रोटेस्ट पर बात की शांतिपूर्ण विरोध को समाज के लिए बताया सही एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न’ (SIR) में कथित गड़बड़ियों को लेकर प्रोटेस्ट चल रहा है। इसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commission) ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग की जा रही है। कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस विरोध प्रदर्शन को अपना सपोर्ट दिखाया।
ऐसे में शेखर सुमन (Shekhar Suman), जो अक्सर अपने शो ‘शेखर टुनाइट’ (Shekhar Tonite) में राजनीतिक व्यंग्य और टिप्पणी शामिल करते हैं ने हाल ही में इस पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अगर प्रोटेस्ट शांतिपूर्ण ढंग से किया जाए तो इसमें कोई बुराई नहीं है। हाल ही में इंडिया टुडे की एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में शेखर ने कहा, ‘विरोध-प्रदर्शन राजनीति और समाज, दोनों का ही हिस्सा हैं।
हम बचपन से ही विरोध करते आ रहे हैं। जब हमें कोई चीज नहीं मिलती, तो हम घर पर ही विरोध करने लगते हैं और कहते हैं कि हमें वो चाहिए। ‘अगर विरोध शांतिपूर्ण तरीके से किया जाए और हिंसक न हो, तो मुझे लगता है कि यह बिल्कुल सही है और ऐसा होना चाहिए।
जब आपको कोई चीज अपनी मर्जी के मुताबिक नहीं मिलती, तो आपको उसके लिए थोड़ी और कोशिश करनी पड़ती है और अपनी आवाज उठानी पड़ती है।’ महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए शेखर ने कहा कि इस स्वतंत्रता सेनानी ने लोगों को सही बात के लिए लड़ना सिखाया। उन्होंने आगे कहा, ‘अगर आपकी मांगें पूरी नहीं हो रही हैं, तो आपको विरोध करना शुरू कर देना चाहिए।
जब लोग एकजुट होकर आवाज उठाते हैं, तो सरकार भी उस पर ध्यान देती है। और ऐसा होता रहना चाहिए।’ ‘हर व्यक्ति को अपनी मान्यताओं के लिए विरोध करने का अधिकार होना चाहिए, चाहे वह कहीं भी हो या समाज में उसकी स्थिति कुछ भी हो। मैं इसे समाज में एक बहुत ही सकारात्मक चीज के तौर पर देखता हूं।’ एक्टर ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि अगर विपक्ष के किसी हिस्से को लगता है कि कुछ गलत हुआ है और उन्हें विश्वसनीयता को लेकर सवाल हैं, तो विरोध प्रदर्शन जायज हैं।

