राष्ट्रवाणी: नाना पाटेकर के निधन की खबर पर तनुश्री दत्ता ने विवादित बयान दिया, जिसके बाद उन्हें आलोचना का सामना करना …और पढ़ें तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाया था आरोप तनुश्री दत्ता ने नाना पर फिर विवादित टिप्पणी की आलोचना के बाद तनुश्री महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचीं उन्होंने बाबा के सामने खड़े होकर की प्रार्थना एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
नाना पाटेकर (Nana Patekar) का 8 अक्टूबर की सुबह गोवा में 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इसका कारण जबरदस्त कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। एक तरफ जहां कई सेलेब्स ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया वहीं अभिनेत्री तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) का बयान बेहद चौंकाने वाला था।
उन्होंने इसे ‘ईविल डेड’ (Evil Dead) बताया जिसके बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। अब इन तमाम आलोचनाओं के कुछ दिनों बाद ही तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक नई पोस्ट शेयर की है। बता दें कि एक्ट्रेस ने सालों पहले फिल्म सेट पर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि था।
अब इस नई पोस्ट में तनुश्री महाकाल बाबा के दर्शन करने पहुंची हुई हैं और वहां उन्होंने बाबा से आशीर्वाद लिया और अपनी आस्था के बारे में बात की। अपनी पोस्ट में तनुश्री ने दावा किया कि उनकी आस्था ने उनकी जान पर हुए कई हमलों से उनकी रक्षा की है। उन्होंने नाना पाटेकर की मौत की खबरों पर भी संदेह जताया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी जिंदगी से बुराई हमेशा के लिए चली गई है।
शेयर किए गए वीडियो में तनुश्री महाकाल की मूर्ति के सामने प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘महाकाल बाबा के दरबार में मेरी आस्था! वही हैं जिन्होंने मुझे मेरे जीवन पर हुए अनेक हमलों से बचाया और नाना और उनके मित्रों द्वारा किए गए सैकड़ों मारण क्रियाओं से मेरी रक्षा की।’ A post shared by Tanushree Dutta Miss India Universe (@iamtanushreeduttaofficial) तनुश्री ने आगे लिखा, ‘यह कितना बड़ा संयोग है कि मेरे जीवन में इतनी पॉजिटिव घटना घटने के ठीक बाद मुझे महाकाल के दर्शन करने का अवसर मिला।
हालांकि मुझे मृत्यु की खबर की सच्चाई पर पूरा संदेह है। मैं सचमुच यही कामना और आशा करती हूं कि यह बुराई हमेशा के लिए मर जाए और मेरे जीवन की सारी बुराइयां एक-एक करके दूर हो जाएं।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘यही मेरी दिल से दुआ है, प्रार्थना है, महाकाल बाबा से हार्दिक इच्छा है। मैंने इनसे कभी कुछ नहीं मांगा।
उनकी भक्ति और उनका आशीर्वाद ही काफी था हमेशा मेरे लिए लेकिन आज मैं अपने सभी देवी-देवताओं से कह रही हूं।’ ‘यदि आप मुझसे प्रेम करते हो, तो उन सभी बुराइयों का नाश कर दो जिन्होंने मुझे सताने का निश्चय किया है और जो तब तक नहीं रुकेंगी जब तक वे मर नहीं जातीं। उन सभी को, जिनमें उनके चापलूस, सहायक और समर्थक भी शामिल हैं, जिनके कारण ये बुराइयां मुझे सताना जारी रखे हुए हैं।’ तनुश्री ने साल 2018 में एक जूम इंटरव्यू के दौरान, एक्टर नाना पाटेकर पर अपनी फिल्म ‘हॉर्न ‘ओके’ प्लीज’ के लिए एक स्पेशल गाने की शूटिंग के दौरान सेक्सुअल हैरेसमेंट का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि था।
वहीं, नाना ने इन सभी आरोपों से इनकार किया।

