हैदराबाद: मेघा इंजीनियंिरग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) ने कुवैत ऑयल कंपनी (केओसी) से 22.55 करोड़ अमेरिकी डॉलर की परियोजना हासिल की है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इसमें प›िमी कुवैत के तेल क्षेत्रों में एक नई ‘गैस स्वीटंिनग’ एवं ‘सल्फर रिकवरी’ सुविधा (एनजीएसएफ) के ‘डिजाइन’, निर्माण, संचालन और रखरखाव का काम शामिल है।

एमईआईएल के निदेशक पी. दोराया ने कहा कि यह परियोजना कार्यान्वयन चरण और संचालन एवं रखरखाव (ओएंडएम) चरण में पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘ प›िम कुवैत में इस रणनीतिक गैस ‘स्वीटंिनग’ सुविधा के लिए कुवैत आॅयल कंपनी के साथ साझेदारी करके हमें गर्व महसूस हो रहा है। यह परियोजना पर्यावरण सुरक्षा एवं परिचालन दक्षता को बढ़ाने वाली विश्वस्तरीय ऊर्जा अवसंरचना प्रदान करने की एमआईएल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version