राष्ट्रवाणी: अभिनेता इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म गनमास्टर जी9 का पहला गाना अफसाना बनाया आपने… रिलीज कर दिया गया है। इमरान हाशमी का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आवारापन 2 के बाद इमरान हाशमी फिल्म गनमास्टर जी9 (Gunmaaster G9) में नजर आएंगे।
ये फिल्म इसलिए खास मानी जा रही है कि क्योंकि इमरान हाशमी और गायक हिमेश रेशमिया की जोड़ी लंबे अरसे के बाद एक दूसरे के साथ वापसी करने जा रही है। गनमास्टर जी9 से हिमेश रेशमिया की आवाज में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) का पहला गाना अफसाना बनाया आपने… (Afsaana Banaaya Aapne) मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है।
मंगलवार को इमरान हाशमी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गनमास्टर जी9 के पहले गाने अफसाना बनाया आपने… का टीजर रिलीज कर इस गाने के आने की आधिकारिक जानकारी दी थी। जिसके आधार पर बुधवार 23 सितंबर को गनमास्टर जी9 का ये लेटेस्ट सॉन्ग फुल वर्जन में रिलीज कर दिया गया है। जिसमें इमरान के साथ अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा की झलक देखने को मिल रही।
गनमास्टर जी9 का अफसाना बनाया आपने… इस वजह से खास माना जा रहा है, क्योंकि इसे सिंगर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने अपनी मधुर आवाज में गाया है और संगीत की धुनों से तैयार किया है। इसके साथ ही सिनेप्रेमियों को 2005-2006 का वो दौर आ याद आ गया है, जब इमरान का चार्म और हिमेश की जादुई आवाज की गूंज संगीत की दुनिया में धूम मचा रही थी।
अब गनमास्टर जी9 के जरिए ये आईकॉनिक एक्टर और सिंगर की जोड़ी वापस लौट आई है, उम्मीद है कि हिमेश रेशमिया और इमरान हाशमी के पिछले गानों की तरह ये सॉन्ग भी फैंस को पसंद आएगा। मालूम हो कि इससे पहले हिमेश अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म आशिक बनाया आपने (2005), अक्सर (2006), दिल दिया है (2006) और गुड ब्वॉय बैड ब्वॉय (2007) जैसी कई फिल्मों के शानदार गीतों को गा चुके हैं।
बात की जाए इमरान हाशमी की गनमास्टर जी9 के बारे में तो ये एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बता दें कि आवारापन 2 के बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होने के बाद गनमास्टर जी9 के सफलता के आसार अधिक हैं और सिनेप्रेमियों को भी इमरान की इस मूवी से काफी उम्मीदें हैं।
