राष्ट्रवाणी: नई दुनिया न्यूज़ दल्लीराजहरा। जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में खुद को मीडिया कर्मी बताकर एक महिला और बोर मशीन एजेंट को डरा-धमकाकर कथित रूप से 65 हजार रुपये की अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी अनिकेत देशलहरे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दल्लीराजहरा वार्ड क्रमांक 13 घोड़ा मंदिर निवासी भगवती ठाकुर पति बृजलाल ठाकुर ने लिखित शिकायत में बताया कि उनके मोहल्ले में लंबे समय से पेयजल संकट है। इसी कारण उन्होंने निजी उपयोग के लिए कर्ज लेकर 18 मई की रात घर में बोरवेल खुदवाने का कार्य शुरू कराया था। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले का निवासी अनिकेत देशलहरे उनके घर पहुंचा और बिना अनुमति बोर खन कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की धमकी दी। उसने स्वयं को मीडिया से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए कहा कि वह मामले को अखबार और मीडिया में प्रकाशित कर देगा और इसके एवज में एक लाख रुपये की मांग की। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने बोर मशीन के एजेंट शत्रुघ्न यादव को भी धमकाया और उसकी मशीन की चाबी तथा दस्तावेज जबरन अपने कब्जे में ले लिए। कार्रवाई के डर से आरोपी के दबाव में पीड़िता के सामने 40 हजार रुपये नकद और सौंप दिए गए। महिला का आरोप है कि अगले दिन 19 मई 2026 की सुबह आरोपी फिर उनके घर पहुंचा और मीडिया में खबर प्रकाशित कराने की धमकी देकर उनसे 25 हजार रुपये नकद ले लिए। पीड़िता ने बताया कि इस पूरी घटना के गवाह और सबूत उनके पास मौजूद हैं। आरोपी के डर के कारण उन्होंने तत्काल शिकायत नहीं की। बाद में मोहल्ले में आरोपी द्वारा कथित मारपीट की एक अन्य घटना के बाद जब लोग थाने शिकायत करने पहुंचे तो उन्हें भी हिम्मत मिली और उन्होंने लिखित आवेदन दिया। पुलिस ने आवेदन का परीक्षण करने के बाद प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर बीएनएस की धारा 308(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देर शाम सहसपुर लोहारा के ग्रामीण अंचलों का किया दौरा – राष्ट्रवाणी
- मवेशी तस्करी मामलों में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ट्रायल पूरा होने तक आरोपियों को नहीं मिलेंगे जब्त पशु – राष्ट्रवाणी
- डीएपी की उपलब्धता से कृषकों को निहाल कर रही छत्तीसगढ़ की साय सरकार, जल संरक्षण, सिंचाई और तकनीक से खेती को मिला नया संबल, कालाबाजारी पर सख्ती से किसानों का बढ़ा भरोसा – राष्ट्रवाणी
- अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, शादीशुदा बेटियों को सिर्फ वैवाहिक स्थिति के आधार पर नहीं कर सकते बाहर – राष्ट्रवाणी
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री साय का बयान, कहा- शिक्षा मंत्री का निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों का परिचायक – राष्ट्रवाणी
- सोना दास ने तैराकी चैंपियनशिप में जीते 6 गोल्ड मेडल, शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया रायपुर का मान – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: रामभक्तों की आस्था के प्रतीक स्वरूप शुरू हुई ‘श्रीराम श्रद्धा यात्रा’, कगपसक भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, ट्रेन की चपेट में आकर एरिया मैनेजर की मौत, बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- 27वें शहादत दिवस पर शहीद कौशल यादव की धातु मूर्ति का अनावरण

