राष्ट्रवाणी: डिवोशनल फिल्म Hanuman Ansh की सफलता के बाद फिल्ममेकर्स 10 डिवोशनल फिल्मों पर दांव लगाने जा रहे हैं। जिनमें तुलसीदास से लेकर खाटू श्याम तक की कहानियां शामिल हैं। ‘हनुमान अंश’ ने खोले डिवोशनल फिल्मों के दरवाजे फिल्ममेकर्स ने लगाया 10 फिल्मों पर दांव पर्दे पर दिखेगी तुलसीदास से लेकर खाटू श्याम की कहानी एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की सफलता ने फिल्म इंडस्ट्री में डिवोशनल फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ा दिया है। वहीं दर्शक भी इस तरह की फिल्मों को काफी पसंद कर रहे हैं और इसीलिए 2026 और 2027 में 10 डिवोशनल फिल्मों पर मेकर्स दांव लगाने जा रहे हैं जिन्हें लेकर ‘हनुमान अंश’ जैसी सफलता की उम्मीद की जा रही है।
नीम करोली बाबा के जीवन पर फिल्म के बाद अब आने वाले कुछ महीनों में डिवोशनल व्यक्तित्वों पर फिल्में आ रही हैं जिनमें गोस्वामी तुलसीदास, सांई बाबा, खाटू श्याम शामिल हैं। अपकमिंग डिवोशनल फिल्मों का ये सिलसिला रामायण: पार्ट 1 (Ramayana: Part 1) से शुरू होगा और इसके बाद लगभग 10 फिल्में और रिलीज होंगी।
चिंरंजीवी हनुमान: द इटरनल- फरवरी 2027 (संभावित) हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा- 2027 कृष्णावतारम् पार्ट 2- 2027 में संभावित पिछले कुछ सालों में कांतारा, महावतार नरसिम्हा, कृष्णावतारम् जैसी फिल्मों की सफलता ने साबित किया है कि दर्शकों को इस तरह का कंटेंट पसंद है। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर अच्छा खासा प्रॉफिट कमाया और अब यही उम्मीद आने वाली डिवोशनल फिल्मों से की जा रही है।
इस सवाल का सीधा जवाब है इस तरह के कंटेंट से दर्शकों का सीधा जुड़ाव। भारत का कल्चर ही इसकी पहचान है और एक बड़ी जनसंख्या भगवान में आस्था रखती है और इसीलिए डिवोशनल व्यक्तित्व से जुड़े इतिहास और कहानी में दर्शकों की खास रुचि है क्योंकि इसे वे अपने आप से जुड़ा हुआ पाते हैं। डिवोशनल फिल्मों के साथ-साथ लोगों को इनके गाने भी खासे पसंद आए हैं।
हनुमान अंश का पार्वती (Parvati) गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया था वहीं यूट्यूब (YouTube) पर अब तक इसके 120 मिलियन व्यूज हो गए हैं। इसके अलावा कृष्णावतारम् के सभी गाने शानदार थे वहीं ‘कांतारा’ का कर्मा सॉन्ग अब भी सोशल मीडिया रील्स में ट्रेंडिंग है। सिर्फ 2 करोड़ रुपये बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने वर्ड ऑफ माउथ के दम पर तीसरे हफ्ते से कमाई की रफ्तार पकड़ी थी।
फिल्म को थिएटर्स में चलते हुए 2 महीने से ज्यादा हो गए हैं और इसने नेट इंडिया कलेक्शन में 300 करोड़ रुपये और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

