राष्ट्रवाणी: विजय सेतुपति ने अपनी फिल्म ‘बत्त्था’ की सफलता के लिए केरल के दर्शकों का आभार व्यक्त किया है, और कहा कि काश वे जश्न में शामिल हो पाते। विजय सेतुपति ने निभाया है गैंगस्टर का रोल विजय सेतुपति ने ‘बत्त्था’ की सफलता पर आभार जताया फिल्म ने कुल 23.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
तमिल एक्टर विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) इन दिनों अपनी फिल्म बत्था को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी फिल्म ‘बत्त्था’ को इतना प्यार और सपोर्ट देने के लिए केरल के दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज शेयर करते हुए कहा कि काश वे फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए दर्शकों के साथ मौजूद होते।
विजय ने लिखा, ‘बत्त्था पर इतना प्यार बरसाने के लिए केरल का बहुत-बहुत धन्यवाद! मेरी दिली इच्छा है कि मैं आप सभी के साथ वहां मौजूद रह पाता, लेकिन मैं यहां से ही अपना प्यार भेज रहा हूं। अपना प्यार बनाए रखें और हमारी फिल्म पर अपना आशीर्वाद बरसाते रहें!’ A big thank you to Kerala for showering #Baththa with so much love!
❤️ I truly wish I could be there with you all, but I’m sending my love from afar. Keep the love coming and continue showering our film with your blessings! ❤️🙏 #BaththaInTheatres ‘बत्त्था के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रविवार, 11 अक्टूबर को 3.10 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। यह शनिवार की 2.99 करोड़ रुपये की कमाई से 3.7% ज्यादा थी।
फिल्म ने शुक्रवार, 9 अक्टूबर को 1.65 करोड़ रुपये कमाए थे। रविवार की कमाई के साथ, फिल्म ने अपने ओपनिंग हफ्ते के बाद भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है। इसी के साथ ही भारत में इसकी कुल नेट कमाई 23.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 26.81 करोड़ रुपये है।
फिल्म ने थिएटर में अपने पहले हफ्ते में 15.46 करोड़ रुपये कमाए। वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो ‘बत्त्था’ 1986 के मद्रास पर आधारित, एक खूंखार गैंगस्टर की कहानी है। विजय सेतुपति ने इसमें लीड रोल निभाया है।
उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब आठ साल का एक लड़का गलती से उसे स्कूल के एक खाली टॉयलेट में बंद कर देता है। साथ समय बिताते हुए, दोनों के बीच एक रिश्ता बन जाता है। वह लड़का गैंगस्टर को जिंदगी को अलग नजरिए से देखने में मदद करता है और उसकी सॉफ्टर साइड को बाहर लाता है।
विजय सेतुपति के अलावा फिल्म में लिजोमोल जोस ने उनकी पत्नी की भूमिका निभाई है। अन्य एक्टर्स में साई पृथ्वीराज, सहस्र श्री, संथी बालचंद्रन, लिजोमोल जोस और हरि कृष्णन नजर आए।

