नयी दिल्ली. कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की एक घोषणा का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि जब गृह मंत्री अमित शाह असम एवं मिजोरम के दौरे पर जा रहे हैं तो उनका हिंसा प्रभावित मणिपुर जाने का कार्यक्रम क्यों नहीं है? शर्मा ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री असम और मिजोरम की तीन दिवसीय यात्रा के लिए शुक्रवार देर रात जोरहाट पहुंचेंगे.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, “असम के मुख्यमंत्री ने अभी घोषणा की है कि केंद्रीय गृह मंत्री 14 मार्च से असम और मिजोरम की तीन दिवसीय यात्रा करेंगे. लेकिन मणिपुर उनके यात्रा कार्यक्रम में क्यों नहीं है?” मणिपुर में मई, 2023 में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 220 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं.

होली की पूर्वसंध्या पर कांग्रेस का योगी पर निशाना, “विभाजनकारी मंसूबे” कामयाब नहीं होंगे

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संभल जिले के पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी के एक बयान का समर्थन करने के लिए बृहस्पतिवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि ‘विभाजनकारी मंसूबों’ को इस देश की तासीर कामयाब नहीं होने देगी. आदित्यनाथ ने बीते शनिवार को संभल जिले के पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी के उस बयान का समर्थन किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि होली साल में एक बार आती है, जबकि जुमे की नमाज हर हफ्ते होती है.

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने होली की पूर्व संध्या पर एक वीडियो जारी कर कहा, “होली किसी एक रंग का नहीं बल्कि हर रंग और प्यार का त्यौहार है. ऐसे में एक निर्वाचित मुख्यमंत्री (आदित्यनाथ) द्वारा एक पुलिस अधिकारी की सड़क छाप सोच को बढ.ावा देना बेहद निंदनीय है.” उन्होंने कहा कि होली और जुमे के बहाने सांप्रदायिक वैमनस्यता को बढ.ावा देने वालों को शायद पता नहीं कि बीते 25 सालों में 6 बार होली और जुम्मा एक साथ आए हैं, शांतिपूर्वक ढंग से मनाए गए हैं, मगर ऐसी कट्टर सोच पहली बार देखने को मिली है.

खेड़ा ने कहा कि मुग.लों से लेकर अंग्रेज.ों तक और पिछले 75 साल में हर बार होली बड़े उल्लास के साथ मनाई जाती रही है, लेकिन यह पहली बार हो रहा है कि हिंदुओं के स्वयंभू ठेकेदारों की सरकार में ही हिंदुओं का त्यौहार ख.तरे में आ गया. उन्होंने सवाल किया, “यह कैसे हिंदुओं के ठेकेदार हैं और यह कैसी नकारा सरकार है? क्यों हमें अपने त्यौहारों पर मस्जिदों के सामने ही नाचना है?” कांग्रेस नेता ने कहा कि इस वाहियात सोच का हिंदू संस्कृति में कोई स्थान नहीं है.

उनके मुताबिक, “आज सरकार के अहमक अधिकारियों द्वारा होली पर मुसलमानों को घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी जा रही है, कल यही अहमक अधिकारी ईद पर हिंदुओं को घर से बाहर न निकलने की चेतावनी देंगे! यह क्या मज.ाक. बना रखा है देश का? ” खेड़ा ने इस बात पर जोर दिया, “इनके इन विभाजनकारी मंसूबों को इस देश की तासीर कामयाब नहीं होने देगी. क्योंकि इस देश की सभ्यता और संस्कृति के हज.ारों साल के इतिहास में कई शासक आए और गए, मगर इस देश की सभ्यता और संस्कृति बनी रही, क्योंकि इस देश की तासीर ही इतनी मज.बूत है. ” उन्होंने कहा, “आप सब पूरे उत्साह से होली खेलें और किसी के साथ ज.ोर ज.बरदस्ती न होने दें – वो महिलाएँ हों, हिंदू हों, मुसलमान हों या कोई भी हो. “

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version