राष्ट्रवाणी: रेस्टोरेंट में मिलने वाला बटर चिकन अपने मलाईदार स्वाद और खास ग्रेवी के लिए पसंद किया जाता है. इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि कई लोग इसे घर पर भी बनाना चाहते हैं. शाही बटर चिकन बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है. कुछ जरूरी मसालों, टमाटर, मक्खन और क्रीम की मदद से आप घर पर ही स्वादिष्ट बटर चिकन तैयार कर सकते हैं. इसे रोटी, नान या जीरा राइस के साथ परोसा जाता है. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी. शाही बटर चिकन बनाने के लिए सबसे पहले 500 ग्राम चिकन लें. मैरिनेशन के लिए आधा कप दही, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा हल्दी पाउडर, नमक और एक चम्मच नींबू का रस लें. ग्रेवी बनाने के लिए 3 से 4 टमाटर, 2 प्याज, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 2 से 3 चम्मच मक्खन, 2 चम्मच तेल, आधा चम्मच गरम मसाला, एक चम्मच कसूरी मेथी और जरूरत के अनुसार क्रीम लें. स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ी चीनी और काजू भी इस्तेमाल करें. सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह धोकर एक बर्तन में रखें. इसमें दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी, नमक और नींबू का रस मिलाएं. इसे कम से कम 30 मिनट के लिए मैरिनेट होने दें. अब पैन में थोड़ा तेल गर्म करके चिकन के टुकड़ों को अच्छी तरह पकाएं और अलग रख दें. ग्रेवी बनाने के लिए दूसरे पैन में मक्खन डालें. इसमें प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन का पेस्ट और काजू डालकर कुछ देर पकाएं. जब टमाटर नरम हो जाएं, तो मिश्रण को ठंडा करके मिक्सर में पीस लें. अब इस पेस्ट को छानकर दोबारा पैन में डालें और धीमी आंच पर पकाएं. अब तैयार ग्रेवी में पका हुआ चिकन डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसमें गरम मसाला, नमक और थोड़ी चीनी डालकर कुछ मिनट पकने दें. इसके बाद क्रीम और हाथों से मसलकर कसूरी मेथी डालें. ग्रेवी को धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक चिकन पूरी तरह पक न जाए और मसाले अच्छी तरह मिल न जाएं. आखिर में ऊपर से थोड़ा मक्खन और क्रीम डालकर सजाएं. आपका स्वादिष्ट शाही बटर चिकन तैयार है. इसे गर्मागर्म नान, तंदूरी रोटी या जीरा राइस के साथ परोसें. अगर आपको ज्यादा मलाईदार ग्रेवी पसंद है, तो क्रीम की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार बढ़ाएं. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- 10,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर – iqoo 16r tipped to लॉन्च with snapdragon processor check expected specs लॉन्च timeline and कीमत – राष्ट्रवाणी
- सेलिब्रिटी नहीं, भूतों की कहानियों के दीवाने हैं पॉडकास्ट सुनने वाले, टॉप-100 की लिस्ट में चौंकाने वाला ट्रेंड – podcast listeners are crazy about horror and mythological stories not just celebrities surprising trend in top100 list of podcast – राष्ट्रवाणी
- नहीं आएगा Salman Khan की पुरानी ब्लॉकबस्टर मूवी का रीमेक, 11 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर आई थी सुनामी – salman khan confirmed blockbuster movie bajrangi bhaijaan sequel not made ever in future – राष्ट्रवाणी
- सुकमा: यात्रियों के वेश में सुकमा से दिल्ली तक तस्करी, 14.62 लाख का गांजा जब्त; पांच गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में होगा समापन…. – राष्ट्रवाणी
- धान खरीदी की शुरुआत किसानों के सम्मान और समृद्धि का नया अध्याय : जितेन्द्र वर्मा—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में स्कूल के खेल मैदान में बिछाया रेलवे स्लीपरों का नुकीला मलबा, गड्ढा पाटने के नाम पर बच्चे परेशान – राष्ट्रवाणी
- Maruti Suzuki कीमत Hike: मारुति की कार खरीदना हुआ और महंगा, 0.31 तक बढ़ाई कीमतें – maruti suzuki hikes car prices by 0oint31 percent amid rising costs – राष्ट्रवाणी

