राष्ट्रवाणी: चालू वित्त वर्ष में 17 सितंबर तक सरकार का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 13% बढ़कर ₹12.12 लाख करोड़ से अधिक …और पढ़ें शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 13% बढ़कर ₹12.12 लाख करोड़ हुआ। अग्रिम कर संग्रह में वृद्धि से कुल संग्रह को बढ़ावा मिला। कॉर्पोरेट टैक्स 19.48% और गैर-कॉर्पोरेट टैक्स 6% बढ़ा।

एजेंसी, नई दिल्ली। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में 17 सितंबर तक सरकार का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13 प्रतिशत बढ़कर ₹12.12 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया। डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में यह बढ़ोतरी एडवांस टैक्स कलेक्शन में इजाफ़ की वजह से हुई।

यह जानकारी शुक्रवार को CBDT के जारी आंकड़ों से मिली। कॉर्पोरेट टैक्स कलेक्शन 19.48 प्रतिशत बढ़कर लगभग ₹5.56 लाख करोड़ हो गया, जबकि नॉन-कॉर्पोरेट टैक्स कलेक्शन (जिसमें व्यक्ति और हिंदू अविभाजित परिवार शामिल हैं) छह प्रतिशत बढ़कर ₹6.16 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया। 1 अप्रैल से 17 सितंबर के बीच, सिक्योरिटीज ट्रांज़ैक्शन टैक्स (STT) कलेक्शन 53 प्रतिशत बढ़कर ₹40,214 करोड़ हो गया।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) के आंकड़ों के अनुसार, 17 सितंबर तक जारी किए गए टैक्स रिफंड 29.19 प्रतिशत बढ़कर ₹2.20 लाख करोड़ से ज्यादा हो गए। ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 15 प्रतिशत बढ़कर ₹14.32 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया। आंकड़ों से पता चलता है कि 17 सितंबर तक एडवांस टैक्स कलेक्शन 16.18 प्रतिशत बढ़कर लगभग ₹5.22 लाख करोड़ हो गया।

इसमें एडवांस कॉर्पोरेट टैक्स पेमेंट 18 प्रतिशत बढ़कर ₹4.16 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया, और नॉन-कॉर्पोरेट एडवांस टैक्स पेमेंट 9.24 प्रतिशत बढ़कर ₹1.06 लाख करोड़ हो गया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version