ऊना. हिमाचल प्रदेश के ऊना में 12वीं कक्षा की छात्रा जब बोर्ड परीक्षा दे रही थी, तभी उनके पिता की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी.
हालांकि, गम के दौर से गुजरने के बावजूद महक ने असाधारण हिम्मत का परिचय दिया और अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया, तथा कुल मिलाकर 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए.

ऊना जिले के गगरेट स्थित सेंट डी आर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा महक के पिता नसीब कुमार को बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी मार्च में 49 साल की उम्र में मौत हो गई. महक ने इस दुख के बावजूद पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखा.

महक शिक्षकों के परिवार से आती है. उसकी मां गुरदेव कौर कला विषय में टीजीटी शिक्षिका है, चाचा संजीव कुमार एक व्याख्याता हैं, और चाची मीना कुमारी एक स्कूल में प्रधानाध्यापिका हैं. उसका छोटा भाई नौवीं कक्षा में पढ़ता है. विज्ञान की छात्रा महक अब बीएससी करना चाहती है और अंतत? शिक्षिका बनना चाहती है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version