नयी दिल्ली: सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अभिनेता अनुपम खेर के खाते को निलंबित कर दिया गया। खेर ने कहा है कि वह यह जानना चाहते हैं कि उनका खाता आखिर क्यूं निलंबित किया गया और किस पोस्ट ने नियमों का उल्लंघन कर दिया। हालांकि अब उनका खाता बहाल कर दिया गया है।

खेर 2007 से इस मंच का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि जब उन्हें इस संबंध में सूचना प्राप्त हुई तो वह हैरान रह गए। यह स्पष्ट नहीं है कि उनका खाता कब निलंबित किया गया था। खेर ने पोस्ट में लिखा, ‘‘प्रिय ‘एक्स’। भले ही मेरा खाता बहाल हो गया है, लेकिन इसे बंद देखकर मुझे आश्चर्य हुआ। मैं सितंबर 2007 से इस मंच पर हूं। हमेशा ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) के नियमों और कॉपीराइट के नियमों का ध्यान रखता हूं। इसलिए मुझे यह थोड़ा बेतुका लगा। जानना अच्छा लगेगा कि मेरी किस पोस्ट ने आपके नियमों का उल्लंघन किया है? धन्यवाद।’’

खेर (69) ने पोस्ट के साथ एक स्क्रीनशॉट संलग्न किया जिसमें कहा गया था कि उनका खाता ‘लॉक’ कर दिया गया है। नोट में लिखा था, ‘‘आपका ‘अकाउंट लॉक’ कर दिया गया है क्योंकि ‘एक्स’ को आपके अकाउंट पर पोस्ट की गई सामग्री के लिए ‘डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट (डीएमसीए)’ नोटिस मिला है।’’ खेर हाल ही में कंगना रनौत निर्देशित फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आए थे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version