मुंबई: मुंबई पुलिस ने 15 मार्च 2025 को एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया, जिसे हिरानंदानी, पवई के एक लग्जरी होटल से चलाया जा रहा था। इस छापेमारी में पुलिस ने 60 वर्षीय श्यामसुंदर अरोड़ा को गिरफ्तार किया, जो इस अवैध रैकेट का सरगना बताया जा रहा है।

इसके अलावा, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी चार मॉडल्स को भी पकड़ा गया। पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान नकदी, मोबाइल फोन और कई आपत्तिजनक सबूत बरामद किए हैं। बचाई गई महिलाओं को सुरक्षा और पुनर्वास के लिए शेल्टर होम भेज दिया गया है।

पुलिस ऐसे पहुंची रैकेट तक मुंबई पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हिरानंदानी के एक होटल में बड़े स्तर पर सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने नकली ग्राहक बनकर श्यामसुंदर से संपर्क किया। सौदेबाजी के दौरान उसने प्रति मॉडल 70,000 से 1 लाख रुपये की मांग की। महिलाओं की उम्र 26 से 35 साल के बीच बताई गई।

जैसे ही श्यामसुंदर तय स्थान पर महिलाओं को लेकर पहुंचा, पुलिस ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। होटल में छापेमारी के दौरान पुलिस को इस अवैध धंधे से जुड़े कई अहम सबूत मिले, जिनमें आठ मोबाइल फोन और 3 लाख रुपये नकद शामिल थे।

श्यामसुंदर ने कबूला गुनाह, बड़ा नेटवर्क बेनकाब होने की संभावना पूछताछ में श्यामसुंदर ने अपने अपराध स्वीकार किए और खुलासा किया कि चारकोप इलाके में रहने वाला एक अन्य व्यक्ति भी इस रैकेट में शामिल था। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है और इस नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए अभियान चला रही है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला श्यामसुंदर के खिलाफ बॉम्बे नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा 143(2) और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, 1956 की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई ने शहर के अंधेरे में छिपे इस संगठित अपराध को उजागर किया है। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार की जड़ें पूरी तरह से खत्म की जा सकें।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version