राष्ट्रवाणी: रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर की भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी सातोविशा समाजदार को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्र सरकार ने उन्हें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) में निदेशक (डायरेक्टर) पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है। वर्ष 2010 बैच की आईएफएस अधिकारी सातोविशा समाजदार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत नई दिल्ली स्थित एनएचआरसी में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा 22 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी ने सातोविशा समाजदार की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह गृह मंत्रालय (Ministry ओफ होमे Affairs) के अधीन एनएचआरसी में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगी। उनकी नियुक्ति पांच वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में निर्देश दिया है कि सातोविशा समाजदार को वर्तमान दायित्वों से तत्काल कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे जल्द से जल्द नई जिम्मेदारी संभाल सकें। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उन्हें नियुक्ति आदेश जारी होने की तिथि से तीन सप्ताह के भीतर पदभार ग्रहण करना होगा। निर्धारित समय सीमा में कार्यभार नहीं संभालने की स्थिति में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति योजना के नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सातोविशा समाजदार की यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ कैडर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग जैसे प्रतिष्ठित संवैधानिक संस्थान में निदेशक पद पर उनकी तैनाती से प्रशासनिक और मानवाधिकार से जुड़े कार्यों में उनके अनुभव का लाभ आयोग को मिलेगा।
Trending
- छग महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पूरे परिवार को जान से मारने की साजिश! पति और बेटे पर प्राण घातक हमला – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: बस एक QR स्कैन और ई-चालान का आसानी से पेमेंट, रायपुर कमिश्नरेट पुलिस का एक और नवाचार, जानें पूरी प्रक्रिया – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, इस जिले में पलटी यात्रियों से भरी बस, कई लोग हुए घायल, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- CG में हड़ताली पटवारियों पर एक्शन! संघ के प्रदेश अध्यक्ष को सरकार ने किया निलंबित, जानिए क्यों कर रहे प्रदर्शन? – राष्ट्रवाणी
- पृथक राज्य का जश्न.. ‘महतारी’ पर प्रश्न! राज्योत्सव से पहले सियासी बखेड़ा, खुशी के अवसर पर उपेक्षा के आरोप क्यों? – राष्ट्रवाणी
- IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच शुरू, पत्नी IPS प्रशाखा माथुर को किया APO – राष्ट्रवाणी
- बच्चों में बसती थी संजय गुप्ता की जान, बेटे-बेटी पर जताते थे गर्व, निधन के बाद वायरल हुए आखिरी पोस्ट – राष्ट्रवाणी
- 1 घंटे में काटती है 15 टन गन्ना, बाजार में आई ऐसी मशीन, खरीदने पर आधा पैसा देगी सरकार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

