दे हेग. गाजा में इजराइल के हमले में दोनों हाथ गंवाने वाले एक फलस्तीनी लड़के की तस्वीर बृहस्पतिवार को ‘वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर’ चुनी गई. ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के लिए कतर में रहने वाली फलस्तीनी फोटोग्राफर समर अबू अलूफ की ली हुई यह तस्वीर नौ साल के लड़के महमूद अजूर की है, जिसके दोनों हाथ नहीं है.

वर्ल्ड प्रेस फोटो संगठन द्वारा जारी एक बयान में एलूफ ने कहा, ह्लमहमूद की मां ने मुझे दिल को छू लेने वाली बात बताई कि जब महमूद को पहली बार यह अहसास हुआ कि उसके दोनों हाथ काट दिए गए हैं, तो उसने सबसे पहले जो वाक्य कहा, वह था, ‘मैं तुम्हें गले कैसे लगाऊंगा?ह्व वर्ल्ड प्रेस फोटो की कार्यकारी निदेशक जुमाना एल जीन खोरी ने कहा, “यह एक खामोश तस्वीर है जो बिना बोले ही सबकुछ बता रही है. यह एक लड़के के साथ साथ एक व्यापक युद्ध की कहानी भी बता रही है, जिसका प्रभाव पीढि.यों तक रहेगा.” संगठन ने एक बयान में कहा कि अजूर मार्च 2024 में इजराइली हमले से बचकर भागते समय घायल हो गया था.

वर्ल्ड प्रेस फोटो के अनुसार, “जब वह अपने परिवार को देखने के लिए पीछे मुड़ा, तो एक विस्फोट में उसका एक हाथ कट गया और दूसरा क्षत-विक्षत हो गया.” पुरस्कार विजेता फोटोग्राफर अबू एलूफ को दिसंबर 2023 में गाजा से निकाला गया था और वह अब कतर की राजधानी दोहा में उसी अपार्टमेंट में रहती हैं, जहां अजूर रहता है.

सात अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले के जवाब में इजराइल ने गाजा पर हमले शुरू किए थे. फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजराइली हमलों में 51,000 फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है. वहीं, हमास के हमले में 1,200 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, जिनमें अधिकतर आम लोग थे जबकि 251 लोगों को बंधक बना लिया गया था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version