Baby Names Inspired By Jitiya Vrat 2025: जीवित्पुत्रिका व्रत तीन दिन का पर्व है, जिसमें पहले दिन यानी आज 13 सितंबर 2025 को नहाय खाय है और अगले दिन 14 सितंबर को महिलाएं निर्जल उपवास करेंगी। वहीं 15 सितंबर को उपवास का पारण किया जाएगा। इस व्रत को जितिया व्रत भी कहा जाता है। जितिया व्रत माताओं के लिए बेहद पवित्र पर्व है। इस दिन माताएं अपने पुत्रों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। यह परंपरा उत्तर भारत, खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और नेपाल के कुछ हिस्सों में बड़े उत्साह से मनाई जाती है। मान्यता है कि इस व्रत का पुण्य फल न केवल बच्चों की रक्षा करता है, बल्कि उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य भी लाता है।

अगर आपके घर में जितिया व्रत 2025 के आसपास कोई शिशु जन्म लेता है तो उसका नाम इस पर्व से प्रेरित रखना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे नाम बच्चों के व्यक्तित्व में परंपरा, संस्कार और आशीर्वाद की छाप छोड़ते हैं।

जितिया व्रत से जुड़े लड़कों के नाम

जीवनेश
जीवन देने वाला, समृद्धि का प्रतीक

आयुष्मान
लंबी उम्र पाने वाला

सुरेश
देवताओं के स्वामी, सकारात्मक शक्ति

आरव
शांति और स्थिरता का प्रतीक

अनंत
अनंत जीवन और अमरता का आशीर्वाद

जितिया व्रत से जुड़ी लड़कियों के नाम

जीविका
जीवन का आधार, जीवनी शक्ति

आशिता
आश्रय लेने वाली, सुरक्षित रहने वाली

सुवृष्टि
शुभ वर्षा, जीवनदायिनी

अन्वी
देवी दुर्गा का नाम, सुरक्षा और शक्ति

आर्या
पवित्र, संस्कारों से युक्त

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version