नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस ने 15 साल तक दिल्ली पर शासन किया और उसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में रही लेकिन दोनों ने दिल्ली के लोगों की समस्याओं का कभी समाधान नहीं किया।

रेखा ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले दिन ही आयुष्मान भारत योजना को पारित कर दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने बृहस्पतिवार को छह अन्य मंत्रियों के साथ शपथ ली। भाजपा 26 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है।

गुप्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ने दिल्ली के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित रखा और कोई वास्तविक कार्रवाई किए बिना केवल नारे लगाए। गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस ने 15 साल तक दिल्ली पर शासन किया और उसके बाद ‘आप’ ने… फिर भी उन्होंने दिल्ली के लोगों के मुद्दों पर कभी ध्यान नहीं दिया और अब हमारे सत्ता में आने के एक दिन बाद ही उन्होंने हमारी सरकार पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है।’’

उन्होंने अपनी पार्टी के त्वरित निर्णय लेने पर प्रकाश डालते हुए कहा, ‘‘हम वही हैं जिन्होंने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना पारित की। हमने शपथ ली और उसी दिन उस योजना को मंजूरी दी जिसे ‘आप’ ने वर्षों से रोक रखा था।’’ उन्होंने सुझाव दिया कि दोनों दलों को अपने-अपने पार्टी मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

रेखा गुप्ता ने कहा, ‘‘उनके कई सदस्य पार्टी छोड़ने के लिए तैयार हैं और वे ंिचतित हैं क्योंकि हम अपने सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ गुप्ता ने यह भी दावा किया कि विपक्ष उनकी सरकार की पारर्दिशता से भयभीत है।

उन्होंने कहा, ‘‘वे डरे हुए हैं क्योंकि प्रथम सत्र में हम ऐसी रिपोर्ट पेश करेंगे जो पहले कभी पेश नहीं की गई। उनके कार्यों की सच्चाई लोगों के सामने आ जाएगी।’’ मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी द्वारा किया गया हर वादा पूरा किया जाएगा और उन्होंने लोगों के कल्याण के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले दिन यमुना घाट का दौरा करके अपना काम शुरू किया और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे शत प्रतिशत वादे पूरे हों।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version