नयी दिल्ली. कांग्रेस ने डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर उनके एक पुराने बयान का हवाला देते हुए कटाक्ष किया और कहा कि क्या प्रधानमंत्री को अपना कथन याद है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी के जिस बयान का हवाला दिया वह कथित तौर पर जुलाई, 2013 का है, जिसमें गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री मोदी ने कहा था कि कभी-कभी लगता है कि केंद्र सरकार और रुपये में गिरने की स्पर्धा चल रही है.

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट जारी है. यह अब 90 रुपये के निचले स्तर को पार करने के करीब है. क्या प्रधानमंत्री को याद है कि उन्होंने खुद जुलाई, 2013 में क्या कहा था?” अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले शुक्रवार को रुपया धराशायी हो गया था जब डॉलर के मुकाबले यह 98 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ 89 के स्तर को पार कर सर्वकालिक निचले स्तर 89.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरकर सोमवार को शुरुआती कारोबार में 49 पैसे की ब­ढ़त के साथ 89.17 प्रति डॉलर पर पहुंच गया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version