राष्ट्रवाणी: Kawardha Suicide Case | Photo Credit: IBC24 कवर्धा: Kawardha Suicide Case लिव-इन पार्टनर को शादी के लिए दबाव बनाना महिला को भारी पड़ गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 36 वर्षीय अमीना ताज को गिरफ्तार किया है। Kawardha Suicide Case मिली जानकारी के अनुसार, मामला कवर्धा जिले के सिटी कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि मृतक आलोक दुबे करीब चार साल से अमीना के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। आरोप है कि अमीना अपने साथ निकाह करने का दबाव बना रही थी। शादी से इनकार करने पर बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देकर मानसिक प्रताड़ना देने का भी आरोप है।
इसी दबाव से परेशान होकर आलोक ने 29 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मर्ग जांच, पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने धारा 108 बीएनएस में अपराध दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
उत्तर: सिटी कोतवाली पुलिस ने 36 वर्षीय अमीना ताज को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उत्तर: पुलिस के अनुसार, दोनों करीब चार साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। उत्तर: आरोप है कि वह शादी के लिए दबाव बना रही थी और इनकार करने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर मानसिक प्रताड़ना कर रही थी।

