बेंगलुरु. कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) ने मंगलवार को दोहराया कि अभिनेता कमल हासन को कन्नड़ भाषा पर अपना बयान वापस लेना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए. केएफसीसी द्वारा जारी एक प्रेस बयान में कहा गया है कि राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा दायर याचिका पर कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा आदेश जारी किए जाने के बाद फिल्म निकाय की कार्यकारी समिति की एक आपातकालीन बैठक मंगलवार को आयोजित की गई.

बयान में कहा गया है, ”बैठक में हमने अब तक हुई हर चीज पर चर्चा की, जिसमें हासन का वह पत्र भी शामिल है जिसमें भाईचारे, सह-अस्तित्व, प्रेम, विश्वास आदि की बात की गई है. उनकी तरह हम भी पड़ोसी राज्यों के साथ प्रेम और विश्वास चाहते हैं. लेकिन हमने फैसला किया है कि वह बिना शर्त माफी ही है जो कन्नड़ समर्थक संगठन, सरकार और राज्य के सभी लोग चाहते हैं.” केएफसीसी ने हासन से अपना बयान वापस लेने और बिना शर्त माफी मांगने का आग्रह किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि ”कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से हुआ है.” केएफसीसी ने कहा, ”कर्नाटक उच्च न्यायालय में भी इस मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा हुई है. इसलिए हमने मंगलवार की बैठक में उनसे बयान वापस लेने और माफी मांगने का आग्रह करने का निर्णय लिया है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version