राष्ट्रवाणी: कम मेकिंग चार्ज के झांसे में आए तो ठगे जाएंगे, सोने के गहनों में हो रहा खेला? कम मेकिंग चार्ज वाले सोने में हो रहा खेल, मिलाया जा रहा रेनियम पाउडर, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने बताया ठगी से बचने का तरीकाWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 13:37 ISTGold Jewellery Buying Tips : देश में आजकल मिलावटी सोने के गहने बेचने का काम चल रहा है. कम मेकिंग चार्ज का झांसा देकर रेनियम मिले सोने के गहने बेचे जा रहे हैं. ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) ने ग्राहकों से सावधान रहने को कहा है और गहने खरीदते वक्त ठगी से बचने के तरीके बताए हैं.कुछ ज्वेलर्स सोने में मिलावट कर रहे हैं. नई दिल्ली. सोने का रेट बढ़ने के बाद गहने बनवाने वाला हर आदमी इसी चक्कर में रहता है कि दो पैसे बच जाए. सोने के आभूषण बनवाने के लिए ज्वेलर्स अच्छा-खासा मेकिंग चार्ज लेते हैं. यह आमतौर पर 12 फीसदी तक होता है. यही वजह है कि जब कोई किसी दुकान के आगे ‘जीरो मेकिंग चार्ज’ या ‘कम मेकिंग चार्ज’ का बोर्ड देखता है तो वह वहीं से सोने के गहने बनवाने को तैयार हो जाता है. लेकिन, आप भी अगर भी मेकिंग चार्ज बचाने के चक्कर में हैं, तो जरा ठहर जाइये.सस्ते मेकिंग चार्ज के लालच में आप मिलावटी सोना घर ले आएंगे. दरअसल, बाजार में इन दिनों सोने का वजन बढ़ाने के लिए उसमें रेनियम (Rhenium) और इरिडियम (Iridium) जैसी धातुओं के पाउडर मिलाया जा रहा है. हालांकि, ऐसा हर ज्वेलर्स नहीं करता, लेकिन बहुत से दुकानदार ये ठगी कर रहे हैं. देश के प्रमुख ज्वेलर्स एसोसिएशन ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) ने इस गोरखधंधे के बारे में बताया है. सीजेसी ने भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) को भी अलर्ट किया है और ग्राहकों को भी सावधान रहने की अपील की है. कैसे चल रहा है मिलावट का खेल?
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के कुछ हिस्सों में सोने के गहनों में रेनियम और इरिडियम का इस्तेमाल किया जा रहा है. इन भारी धातुओं को सोने में मिलाने से गहने का वजन तो बढ़ जाता है, लेकिन सोने की शुद्धता (Purity) कम हो जाती है. यानी ग्राहक से पैसे तो पूरे शुद्ध सोने के वजन के हिसाब से वसूले जाते हैं, लेकिन असल में उसे कम शुद्धता वाला सोना थमा दिया जाता है. अक्सर ऐसे मिलावटी गहनों को खपाने के लिए ही ग्राहकों को ‘कम मेकिंग चार्ज’ जैसे हथकंडे अपनाए जाते हैं. Advertisementसीजेसी के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा कि इस तरह की खबरों को लेकर पूरी ज्वेलरी इंडस्ट्री और सोना खरीदने वालों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि BIS इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से देख रहा है. वहीं, GJC के वाइस चेयरमैन अविनाश गुप्ता ने कहा कि कुछ जगहों से आई शिकायतों या अफवाहों के कारण पूरे जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर की साख पर सवाल नहीं उठने चाहिए. संस्था ने सभी मैन्युफैक्चरर्स, थोक कारोबारियों और ज्वेलर्स को निर्देश दिया है कि वे सप्लायर्स से आने वाले सोने की सख्त गुणवत्ता जांच (Quality Check) करें और BIS हॉलमार्किंग नियमों का सौ फीसदी पालन करें. सोना खरीदते वक्त जरूर करें ये 5 काम ग्राहकों की मेहनत की कमाई सुरक्षित रहे, इसके लिए GJC ने सोना खरीदते समय 5 बेहद जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है- कम मेकिंग चार्ज के लालच में न आएं: बाजार में जरूरत से ज्यादा सस्ते या बेहद कम मेकिंग चार्ज के ऑफर्स से सावधान रहें, क्योंकि अक्सर इसी की आड़ में सोने की शुद्धता से समझौता किया जाता है. भरोसेमंद ज्वेलर से ही खरीदें गहने: हमेशा जाने-माने, प्रतिष्ठित और रजिस्टर्ड ज्वेलर्स से ही सोने के गहनों की खरीदारी करें. BIS Care ऐप से जांचें हॉलमार्क: गहने खरीदने से पहले उस पर लगे HUID (हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन) नंबर को अपने मोबाइल में BIS Care ऐप पर डालकर जरूर वेरिफाई करें. जीएसटी वाला पक्का बिल लें: बिना बिल या कच्ची पर्ची पर कभी सोना न खरीदें. हमेशा जीएसटी वाला पक्का बिल लें, जिसमें सोने का कैरेट, शुद्ध वजन और मेकिंग चार्ज साफ-साफ लिखा हो. गड़बड़ी दिखे तो तुरंत करें शिकायत: अगर आपको सोने की शुद्धता या वजन में किसी भी तरह की धोखाधड़ी का संदेह होता है, तो चुप न बैठें और तुरंत GJC या सीधे BIS में अपनी शिकायत दर्ज कराएं. About the Authorरुली बिश्नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 21, 2026, 13:24 ISTऔर पढ़ें

