श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने शुक्रवार को कहा कि घाटी में रेल सेवा की शुरूआत अच्छी बात है, लेकिन जनता की आकांक्षाओं और उससे किए गए वादों को भी पूरा करना होगा। नेकां के वरिष्ठ नेता और पंपोर से विधायक न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) हसनैन मसूदी ने यहां पत्रकारों से कहा, यह हमारे लिए अच्छी शुरूआत है। इससे परिवहन, पर्यटन और दूसरे क्षेत्रों में हमारे सामने आने वाली परेशानियां दूर करने में मदद मिलेगी।

लोकसभा के पूर्व सदस्य ने कहा कि हालांकि विकास के साथ राजनीतिक आकांक्षाएं भी पूरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ह्लट्रेन चल पड़ी है, लेकिन वादे भी निभाने होंगे। मसूदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों और संवैधानिक गारंटियों को पूरा किया जाना चाहिए।

नेकां नेता ने कहा, यह गाड़ी तभी अच्छी तरह आगे बढ़ सकती है जब इसके दोनों टायर – विकास और राजनीतिक आकांक्षाएं – अच्छी तरह चलें। तभी पूरे देश को लाभ मिल सकता है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version