राष्ट्रवाणी: रायपुर. सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में युवा किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो चुके हैं, लेकिन यह उनपर भारी भी पड़ जाता है. छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है. युवक और युवती का बॉलीवुड गाने पर बाइक पर स्टंटबाजी और अश्लील रील वायरल हो रहा है. इस मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ बीएनएस और एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की है. वहीं आरोपी से माफी भी मंगवाई गई. जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवक और युवती अशोभनीय हरकतें और बाइक पर जानलेवा स्टंटबाजी करते नगर आते हैं. दोनों ने हेलमेट भी नहीं लगाया था. लोगों ने मामले में पुलिस ने एक्शन लेने की मांग की. संज्ञान लेते हुए पुलिस ने बाइक चालक को पकड़कर थाना लेकर आई. जांच में वीडियो में प्रदर्शित कृत्य को सार्वजनिक रूप से अश्लीलता फैलाने और लापरवाही से वाहन चलाने की श्रेणी में पाए जाने पर आरोपी मठपुरैना निवासी भीमेश देवांगन (उम्र 24) के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई. पुलिस ने लोगों को चेताया है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर कानून का उल्लंघन करने या खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकतों से बचें, नहीं तो इस तरह के मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Trending
- डुमका, झारखंड: मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने नेवेली उत्तर प्रदेश पावर कोयला खदान का काम रोक दिया – भारतीय पीएसयू
- ‘अंधेरे’ में डूबे छत्तीसगढ़ के 700 सरकारी कार्यालय, बिल जमा नहीं करने पर बिजली कंपनी की सख्ती – राष्ट्रवाणी
- वायरल VIDEO पर बड़ी कार्रवाई: मेडिकल स्टोर सील, संचालक को नोटिस, बिना डिग्री दवा बेचने और इंजेक्शन लगाने का है मामला – राष्ट्रवाणी
- ₹1 लाख में सरकारी पोस्टिंग दिलाने के आरोप वाले पुराने केस से लेकर विधायक कार्यालय तक पहुंचा प्रवेश पाण्डे का सफर – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में नीलामी से पांच सौ रुपये में खरीदी गोवंश को जंगल में काटा, दो गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- BRICS के खत्म होते ही कच्चे तेल पर भारत-चीन की बड़ी तैयारी, हरदीप पुरी से मिले पेट्रोलियम कंपनी के चीनी अधिकारी – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मतांतरण विरोधी कड़े कानून के बाद ईसाई मिशनरियों ने बदली रणनीति: प्रार्थना सभाओं के नाम पर थोक में आवेदन – राष्ट्रवाणी
