राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की स्थापना के 26 वर्ष पूरे होना हम सभी के लिए गौरव का अवसर है. मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से छत्तीसगढ़ राज्य का सपना साकार हुआ. पृथक राज्य के गठन से प्रदेशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को नई पहचान मिली तथा विकास की नई संभावनाओं के द्वार खुले. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रद्धेय अटल जी के समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस वर्ष का राज्योत्सव अनेक मायनों में ऐतिहासिक और विशेष है. यह पहला राज्योत्सव है, जब छत्तीसगढ़ लाल आतंक से मुक्त होकर शांति, विश्वास और विकास के नए युग की ओर अग्रसर है. माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्प और डबल इंजन सरकार के निरंतर प्रयासों से यह ऐतिहासिक उपलब्धि संभव हुई है. उन्होंने कहा कि इस सफलता में हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान का अविस्मरणीय योगदान है, जिसे प्रदेश सदैव कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करेगा.मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प छत्तीसगढ़ के हर गांव में खुशहाली लाना, प्रत्येक युवा को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संसाधनों और जनशक्ति के सामर्थ्य के साथ छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस का यह पावन अवसर अपनी उपलब्धियों पर गर्व करने के साथ ही उज्ज्वल भविष्य के लिए नए संकल्प लेने का भी अवसर है. उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर वर्ष 2047 तक एक समृद्ध, सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लें तथा इसे साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं. रविवार, 01 नवम्बर 2026 रवि, 01 नव. 2026 | 11:15 AM खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- सर्दियों में आम देखकर रह जाएंगे हैरान! बिहार के इस जिले में लहलहा रहा फल, जानें इसकी खासियत – राष्ट्रवाणी
- कोटपूतली में चुनावी लापरवाही पर एक्शन, 79 कार्मिकों पर गिरी गाज, 5 RO भी शामिल, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- लखीमपुर के पति-पत्नी ने गोबर से बने उत्पाद का शुरू किया बिजनेस, 9000 महिलाओं सिखाया ये काम – राष्ट्रवाणी
- मुंबई की कंपनी की पहली बार NCR में एंट्री, गुरुग्राम में 1200 करोड़ से बनाएगी फ्लैट – राष्ट्रवाणी
- ‘रामायण’ की कहानी में क्यों जरूरी है रावण का किरदार? यश ने बताई खास वजह – राष्ट्रवाणी
- 400 Cr तक पहुंच सकती है साइबर ठगी, कानपुर के सुल्तान मिर्जा की तलाश में पुलिस—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- जयपुर में दिवाली पर स्लीपर बसों की नो-एंट्री, जानिए नए स्टैंड, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- अभिषेक झा ने कैंसिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सम्राट चौधरी और संजय झा से हुई बात—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
