मुंबई. ब्रिटेन में भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े वार्षिक समारोहों में से एक ”लंदन भारतीय फिल्म महोत्सव” (एलआईएफएफ) के आगामी (2026) संस्करण में निर्माता श्याम बेनेगल को सम्मानित किया जाएगा. यह महोत्सव अगले साल जून-जुलाई में होगा.
एलआईएफएफ के निदेशक कैरी साहनी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”हम श्याम बेनेगल जैसे फिल्मकारों को याद करेंगे, जिनका हाल ही में निधन हो गया है, और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनकी स्मृति और विरासत जीवित रहे. हमारा लक्ष्य श्याम बेनेगल की किसी एक फिल्म का प्रदर्शन करना है, क्योंकि उनकी फिल्मों को दिखाना और उनके काम पर चर्चा करना बहुत महत्वपूर्ण है.” महोत्सव में 1950 के दशक की कई क्लासिक फिल्में भी प्रर्दिशत की जाएंगी.

बेनेगल ने 1970 एवं 1980 के दशक में ‘अंकुर’, ‘मंडी’ और ‘मंथन’ जैसी सफल फिल्मों के साथ हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई.
उनका निधन 2024 में 90 वर्ष की आयु में हो गया. इस महोत्सव का उद्देश्य पंजाबी, गुजराती, असमिया और दक्षिण भारतीय सहित कई भाषाओं में विविध प्रकार की फिल्में दिखाकर भारतीय सिनेमा की समृद्धि को प्रर्दिशत करना है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version