राष्ट्रवाणी: Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने अपने नए लैपटॉप लाइनअप Redmi Book 2027 सीरीज की ऑफिशियल लॉन्च डेट कंफर्म कर दी …और पढ़ें Redmi Book 2027 सीरीज इस दिन लॉन्च होगी। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi Book 2027 लैपटॉप सीरीज अगले हफ्ते लॉन्च होगी।
अपने लेटेस्ट Weibo पोस्ट्स के जरिए Xiaomi के सब-ब्रांड ने नए लैपटॉप्स की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी ने लैपटॉप्स के डिजाइन और हार्डवेयर डिटेल्स का खुलासा करने वाले टीजर्स भी शेयर किए हैं। लाइनअप में Redmi Book 14 2027 मॉडल के शामिल होने की पुष्टि की गई है।
इस सीरीज को दो कलर ऑप्शन्स में टीज किया गया है। साथ ही Redmi Book 14 में 72Wh की बैटरी मिलेगी। Redmi Book 2027 सीरीज के लैपटॉप्स 27 अक्टूबर को चीन में लोकल टाइम शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) पेश किए जाएंगे।
इन नए लैपटॉप्स को Redmi K100 स्मार्टफोन के साथ अनवील किया जाएगा। आने वाला ये लाइनअप Intel के 18A प्रोसेस का इस्तेमाल करके तैयार किए गए थर्ड-जेनरेशन Intel Core अल्ट्रा प्रोसेसर पर रन करेगा। ये लैपटॉप्स 7,467MT प्रति सेकंड तक की स्पीड वाली LPDDR5X मेमोरी को सपोर्ट करेंगे।
थर्मल मैनेजमेंट के लिए, Redmi Book 14 2027 में डुअल-फैन 3D एयरफ्लो सिस्टम और 10mm का लार्ज-डायमीटर हीट पाइप दिया जाएगा। इस मॉडल में 72Wh की बैटरी होने की पुष्टि हुई है और दावा किया जा रहा है कि ये बैटरी सिंगल चार्ज में 1.26 दिन तक का लोकल वीडियो प्लेबैक ऑफर करेगी। इसके अलावा, Redmi Book 14 2027 में Super XiaoAI 2.0 मिलेगा, जो कंटेंट जनरेशन, टास्क शेड्यूलिंग और PPT तैयार करने के लिए Xiaomi का खास एआई असिस्टेंट है।
ये एआई असिस्टेंट Mi Home एप के साथ इंटीग्रेट होता है, जिससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन या टैबलेट के जरिए लैपटॉप को रिमोटली पावर ऑन या ऑफ कर सकते हैं। Xiaomi ने Redmi Book 14 को मेटल बिल्ड के साथ नेबुला पर्पल कलर में टीज किया है। लैपटॉप में फुल-साइज कीबोर्ड और सर्कुलर पावर बटन नजर आ रहा है।
प्रमोशनल इमेजेस में बड़े डिस्प्ले वाला एक ब्लू वेरिएंट भी दिखाया गया है। हालांकि, ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर सिर्फ Redmi Book 14 वेरिएंट की पुष्टि की है, लेकिन उम्मीद है कि इसे 16-इंच वाले बड़े वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi आने वाले दिनों में Redmi Book 2027 सीरीज को लेकर और डिटेल्स सामने रख सकता है।
वहीं, इसके साथ लॉन्च होने वाले Redmi K100 में 6.83-इंच का डिस्प्ले और IP68-रेटेड बिल्ड होने की पुष्टि की गई है। इसमें दो सिमेट्रिकल स्पीकर्स और 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर भी मिलेगा।

