Live Cricket Score Today IND vs SA 2nd Test Day 5 : पांचवें दिन चायकाल तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। 549 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडरा रहा है। दक्षिण अफ्रीका पहले ही सीरीज में 1-0 से आगे है और हार की स्थिति में एक और क्लीन स्वीप हो सकता है। फिलहाल साई सुदर्शन 14 रन और रवींद्र जडेजा 23 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारत को पांचवां झटका
भारत को 58 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। कप्तान पंत 13 रन बनाकर हार्मर के शिकार बने। यह हार्मर की चौथी सफलता रही। इससे पहले उन्होंने केएल राहुल, कुलदीप यादव और ध्रुव जुरेल को पवेलियन भेजा था। फिलहाल साई सुदर्शन और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।

भारत के चार विकेट गिरे
पारी के 24वें ओवर में भारत को दो-दो झटके लगे। साइमन हार्मर ने इस ओवर में पहले कुलदीप यादव को और फिर ध्रुव जुरेल को पवेलियन भेजा। कुलदीप पांच रन बना सके। वहीं, जुरेल ने दो रन बनाए। भारत पर हार का खतरा मंडरा रहा है। फिलहाल सुदर्शन और कप्तान पंत क्रीज पर हैं। कोलकाता टेस्ट जीतकर दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है और यहां हार से भारत क्लीन स्वीप भी हो सकता है। यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए निराश करने वाली खबर है।

बाल बाल बचे कुलदीप-सुदर्शन
भारतीय बल्लेबाजों कुलदीप यादव और साई सुदर्शन को पांचवें दिन शुरुआती घंटे में ही जीवनदान मिले। भारतीय पारी के 19वें ओवर में मार्को यानसेन की गेंद पर बल्ले का किनारा लेकर गेंद विकेटकीपर वेरेन के हाथों में गई, लेकिन यानसेन ओवरस्टेप कर गए और गेंद नो बॉल हो गई। इस तरह सुदर्शन बच गए। अगले ही ओवर में हार्मर की गेंद कुलदीप के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई, लेकिन मार्करम से कैच छूट गया। भारत ने दो विकेट गंवाकर 40 रन बना लिए हैं। फिलहाल सुदर्शन और कुलदीप दोनों पांच-पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को अब जीत के लिए 509 और रन की जरूरत है।

पांचवें दिन का खेल शुरू
पांचवें दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। मार्को यानसेन ने गेंदबाजी की और क्रीज पर कुलदीप यादव और साई सुदर्शन हैं। भारत के सामने असंभव सा दिखने वाला लक्ष्य है। क्या टीम इंडिया कोई चमत्कार कर पाएगी? यह देखने वाली बात होगी।

सुदर्शन और कुलदीप क्रीज पर
भारत को दूसरी पारी में दो झटके केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के रूप में लगे। यशस्वी को मार्को यानसेन ने और राहुल को साइमन हार्मर ने आउट किया। यशस्वी 13 और राहुल छह रन बना सके। फिलहाल नाइटवॉचमैन कुलदीप यादव चार रन और साई सुदर्शन दो रन बनाकर नाबाद हैं।

चौथे दिन का खेल
चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। 549 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने दो विकेट गंवाकर 27 रन बना लिए हैं। जीत के लिए भारत को 522 और रन की जरूरत है। कल 90 ओवर का खेल यह फैसला करेगा कि भारत क्लीन स्वीप होगा या नहीं। आज तक आखिरी दिन कभी 522 रन नहीं बने हैं। भारत अगर मैच ड्रॉ कराने के लिए भी जाता है तो सीरीज गंवा बैठेगा। कोलकाता टेस्ट भारत हार चुका है।

दक्षिण अफ्रीका मजबूत स्थिति में
द. अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 201 रन पर सिमट गई थी। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को फॉलोऑन नहीं खिलाते हुए दूसरी पारी में बल्लेबाजी की और पांच विकेट पर 260 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर मिली 288 रन की बढ़त को मिलाकर कुल बढ़त 548 रन की हुई और भारत के सामने 549 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट गंवाकर 27 रन बना लिए हैं।

चायकाल तक भारत दूसरी पारी में 90/5, जीत के लिए 450+ रन की जरूरत, हार्मर को चार विकेट
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट गुवाहाटी में जारी है। इस मुकाबले का आज पांचवां और आखिरी दिन है। दक्षिण अफ्रीका ने 549 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में भारत ने चौथे दिन तक दो विकेट पर 27 रन बनाए थे। आज भारत के सामने मुश्किल चुनौती है। क्या भारत इस मैच को बचा पाएगा? यह बड़ा सवाल है।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version