राष्ट्रवाणी: मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, तर्पण-श्राद्ध समयMargashirsha Amavasya 2026 Date: मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समयWritten by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 08:00 ISTMargashirsha Amavasya 2026 Date: मार्गशीर्ष अमावस्या मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को होती है. इस बार यह मंगलवार को होने की वजह से भौमवती अमावस्या है. इस दिन स्नान, दान, तर्पण, पिंडदान आदि करने से पितरों को मोक्ष मिलता है और पितृ दोष भी मिटता है. पंचांग अनुसार अमावस्या तिथि 8 दिसंबर को 4:12 एएम से लेकर 9 दिसंबर को 6:21 एएम तक है.मार्गशीर्ष अमावस्या पर स्नान, दान, तर्पण, पिंडदान आदि करते हैं.Margashirsha Amavasya 2026 Date: भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय माह मार्गशीर्ष का प्रारंभ 25 नवंबर, बुधवार से हुआ है. मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मार्गशीर्ष अमावस्या होती है. इसे अगहन अमावस्या भी कहते हैं. इस दिन कृष्ण पक्ष का समापन होता है, लेकिन यह दिन स्नान, दान, पितरों के तर्पण, श्राद्ध आदि के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इस शाम आप माता लक्ष्मी की पूजा करके धन, सुख, समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं, वहीं देर रात्रि के समय यानी निशिता मुहूर्त में मंत्रों की सिद्धि कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष अमावस्या कब है?
मार्गशीर्ष अमावस्या का मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध आदि का समय क्या है? मार्गशीर्ष अमावस्या 2026 तारीख वैदिक पंचांग को देखा जाए तो इस साल मार्गशीर्ष कृष्ण अमावस्या तिथि 8 दिसंबर को तड़के 4 बजकर 12 एएम पर शुरू हो रही है और इसका समापन 9 दिसंबर को प्रात:काल में 6 बजकर 21 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि की मान्यता के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या 8 दिसंबर, मंगलवार को है. मंगलवार दिन की वजह से यह भौमवती अमावस्या है. मार्गशीर्ष अमावस्या 2026 मुहूर्त मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन आपको स्नान करना है तो उसके लिए ब्रह्म मुहूर्त को उत्तम बताया गया है. उस दिन का ब्रह्म मुहूर्त 05:13 ए एम से 06:07 ए एम तक है, वहीं दिन का शुभ समय यानी अभिजीत मुहूर्त 11:52 ए एम से दोपहर 12:34 पी एम तक है. अमावस्या के दिन निशिता मुहूर्त देर रात 11:46 पी एम से लेकर मध्य रात्रि 12:41 ए एम तक है.

