पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि बिहार में विपक्षी महागठबंधन दलितों, महिलाओं और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों (ईबीसी) के उत्थान के लिए काम करेगा। पटना में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि बिहार के लोग हमेशा की तरह इस बार भी भारत को नयी दिशा दिखाएंगे।

बिहार में इस साल बाद में विधानसभा चुनाव होने हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आने के बाद आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा के ह्लनकली अवरोधह्व को ध्वस्त कर देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित तेलंगाना में की गई जाति जनगणना के समान यह देश के विकास मॉडल को बदल देगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि समाज के कमजोर वर्गों के लोगों के साथ दूसरे दर्जे के नागरिक जैसा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘महागठबंधन दलितों, महिलाओं और ईबीसी के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हम जाति जनगणना के जरिए देश का एक्स-रे करेंगे लेकिन भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जाति जनगणना के खिलाफ हैं।

गांधी इससे पहले दिन में पटना पहुंचे और कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में भाग लेने के लिए बेगूसराय गए। इसके बाद वह सम्मेलन को संबोधित करने के लिए राज्य की राजधानी लौट आए। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ह्लचाहे चंपारण सत्याग्रह आंदोलन हो या सामाजिक न्याय की क्रांति, बिहार की धरती ने हमेशा अन्याय के खिलाफ ठोस कदम उठाए हैं…आइये हम एकजुट होकर संविधान पर हमलों के खिलाफ, भेदभाव के खिलाफ, आर्थिक, सामाजिक समानता और न्याय के लिए आवाज उठाएं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version