राष्ट्रवाणी: महिला सरपंच का पति से विवाद तो पहुंची मायके, इधर-उधर भटके गांववाले; अटके कामMandsaur News: महिला सरपंच का पति से विवाद तो पहुंची मायके, अब इधर-उधर भटक रहे गांव वाले; अटके सारे कामEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 16:27 ISTमध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भरड़वाद ग्राम पंचायत से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक महिला सरपंच अपने पति से विवाद के बाद मायके में हैं. इसी वजह से ग्राम पंचायत के काम रुके हुए हैं. कई लोगों के प्रमाण बनने थे, लेकिन सरपंच ना होने की वजह से गांव वाले परेशानी का सामना कर रहे हैं. अब इस मामले में जनपद सीईओ ने कहा कि वह जल्द ही इस समस्या का समाधान करवाएंगे.पति से विवाद के बाद मायके पहुंची महिला सरपंचMandsaur News: मंदसौर की भरड़ावद ग्राम पंचायत इन दिनों एक अजीबोगरीब समस्या से जूझ रही है. यहां की सरपंच अपने पति से आपसी विवाद के बीच मायके चली गई है. जिससे करीब तीन महीने से पंचायत के सभी जरूरी काम अटक गए है. 1700 की आबादी वाली इस पंचायत में कार्यों के वित्तीय लेन देन सहित ग्रामीणों की जरूरी प्रमाणपत्रों के कार्य अधूरे पड़े है. गांव वाले जब पंचायत के चक्कर लगाकर परेशान हुए तो शुक्रवार को उपसरपंच सहित कुछ ग्रामीणों मंदसौर जनपद कार्यालय पहुंचे. इसके बाद जनपद सीईओ को इस परिस्थिति के बारे में बताया, जिसके बाद इस मामले का सभी को पता चला है. उपसरपंच महिला के पति तैयब का कहना है कि गांव में बन रहे सामुदायिक भवन और सीसी रोड के ठेकेदारों का भुगतान भी अटका हुआ है. गांव में पंचायत के ठीक पीछे से निकल रहे नाले का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है. जिससे ग्रामीण परेशान हो रहे है. गांव वाले चाहते हैं कि वह यहां पर आएं और गांव के काम करवाएं. श्मशान के लिए जो टंकी मिली है, उसका काम रुका हुआ है. सरपंच आए और यहां पर देखें. हमें यह नहीं पता कि उनका आपस में क्या विवाद हुआ है. गांव वालों ने बताई अपनी समस्या स्थानीय ग्रामीण का कहना है कि नाले का निर्माण कार्य अधूरा होने से और नाला खुला होने से बच्चों के गिरने का खतरा बना हुआ है. ग्रामीण अशरफ के मुताबिक वह 181 पर भी इसकी शिकायत कर चुके है. उनकी मांग है कि या तो महिला सरपंच इस्तीफा दे दे या फिर आकर यह निर्माण कार्य पूरा कराएं. उन्होंने कहा कि सरपंच को गए हुए चार से पांच महीने हो गए हैं. CEO धर्मेंद्र यादव ने दिया समाधान का भरोसा सीईओ ने इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया है. मामले पर महिला सरपंच हुस्ना बी मीडिया के सामने आने से इनकार कर रही हैं. उसका कहना है कि मेरा और पति का आपसी मामला हम अपने स्तर से निपट लेंगे. अब महिला सरपंच और उसके पति फारुख का निजी विवाद भरड़ावद ग्राम पंचायत के निवासियों के लिए नासूर बन गया है. Advertisement(रिपोर्ट-प्रीत शर्मा)About the AuthorSenior Sub Editorगोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Mandsaur,Madhya PradeshFirst Published :November 28, 2026, 16:27 ISTऔर पढ़ें
Trending
- टैलेंट का ऐसा इस्तेमाल क्यों? अवनीत कौर के डांस स्टेप्स देख भड़के यूजर्स – राष्ट्रवाणी
- 3 राज्यों में ‘मॉन्सटर तूफान’ का आपातकाल अलर्ट, अगले 48 घंटे सबसे खौफनाक, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- पिता बना हत्यारा, 5 साल के मासूम का गला रेता, सोचने पर मजबूर कर देगी दरभंगा की ये घटना – राष्ट्रवाणी
- निशाने पर था वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन, डेड ड्रॉप से आने थे हथियार, आतंकी अरेस्ट, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अचानक फूटा पानी का फव्वारा, सैकड़ों फीट चला गया ऊंचा; दूर से दिखा झरने जैसा नजारा—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- शादी की जिद, साथ मरने का बहाना और मौत का खेल… प्रेमी के धोखे ने उजाड़ दिया परिवार – राष्ट्रवाणी
- सही फैसले लेते तो नंबर 4 और कप्तानी के हकदार होते ऋषभ पंत – राष्ट्रवाणी
- ‘सेना के शौर्य पर बनी फिल्मों को मिले सम्मान’, सलमान की ‘मातृभूमि’ के मुरीद हुए विवेक—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी

