कोलकाता. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए उन्हें ”पाखंडी” करार दिया और कहा कि वह वोट के लिए हिंदू तथा मुस्लिम दोनों के ”तुष्टीकरण” की कोशिश कर रही हैं. चौधरी ने मुख्यमंत्री का मजाक उड़ाते हुए दावा किया कि वह विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी की मुस्लिम विधायकों पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध का ह्लआनंदह्व ले रही हैं.

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ”विधानसभा में राज्य के भविष्य या शिक्षा, वित्त और स्वास्थ्य पर कोई चर्चा नहीं हो रही है. इसके बजाय, एक व्यक्ति कह रहा है कि मुसलमानों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा, जबकि दूसरा कह रहा है कि वह दूसरे को पीटेगा… और मुख्यमंत्री इसका आनंद ले रही हैं.” उनकी टिप्पणी शुभेन्दु अधिकारी की हाल की टिप्पणी के मद्देनजर आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो तृणमूल कांग्रेस के मुस्लिम विधायकों को विधानसभा से ”बाहर निकाल दिया जाएगा”.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version