राष्ट्रवाणी: ​रायपुर। छत्तीसगढ़ इस बार के सीजन में मानसून मेहरबान रहा। राज्य सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 19 सितंबर 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू मानसून सीजन में 1 जून से अब तक प्रदेश में औसतन 96.4 प्रतिशत (996.5 मिमी) बारिश हो चुकी है, जबकि इस अवधि के लिए राज्य की औसत वर्षा 1033.6 मिमी निर्धारित है।​ प्रदेशभर के जिलों में वर्षा का रुख मिश्रित रहा है।

सरगुजा संभाग की बात करें तो बलरामपुर जिले ने रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की है, जहां औसत वर्षा के मुकाबले 169.7% (1488.5 मिमी) पानी बरसा है। साथ ही सूरजपुर में 111.5% (1138.1 मिमी) और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 122.6% (1139.9 मिमी) वर्षा हुई है। हालांकि पड़ोसी जिले सरगुजा में केवल 77.3% (594.9 मिमी), जशपुर में 81.2% (805.1 मिमी) और कोरिया में 97.0% (892.8 मिमी) बारिश दर्ज की गई है।

​रायपुर संभाग में मानसून काफी मेहरबान नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर जिले में औसत का 126.9% (1091.2 मिमी) पानी बरस चुका है। वहीं महासमुंद में 120.8% (1128.5 मिमी), गरियाबंद में 118.0% (1191.9 मिमी), बलौदाबाजार में 109.7% (1007.1 मिमी) और धमतरी में 105.1% (1061.0 मिमी) बारिश के साथ स्थिति काफी बेहतर बनी हुई है।

बिलासपुर संभाग के जिलों में भी संतोषजनक वर्षा दर्ज की गई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सामान्य से अधिक 138.5% (1127.8 मिमी) बारिश हुई है। इसके अलावा मुंगेली में 112.5% (1003.7 मिमी), जांजगीर-चांपा में 103.4% (1101.5 मिमी), कोरबा में 97.5% (1071.0 मिमी), बिलासपुर में 95.8% (967.8 मिमी), सक्ती में 95.6% (937.2 मिमी), गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 90.1% (912.5 मिमी) और रायगढ़ में 87.6% (956.3 मिमी) वर्षा दर्ज की गई है।

​दुर्ग संभाग के मैदानी इलाकों में बालोद जिला 106.3% (1057.1 मिमी) बारिश के साथ सबसे आगे है। वहीं दुर्ग में 98.3% (749.6 मिमी), कबीरधाम में 83.0% (644.0 मि.मी.), राजनांदगांव में 94.9% (839.9 मि.मी.), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 93.0% (699.5 मि.मी.), बेमेतरा में 75.2% (569.7 मि.मी.) तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 71.8% (864.1 मि.मी.) वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

​दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग में बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिला है। नारायणपुर जिले में औसत की तुलना में 108.6% (1376.6 मि.मी.) बारिश हो चुकी है। वहीं दंतेवाड़ा में 91.4% (1232.8 मि.मी.), कोण्डागांव में 81.8% (936.9 मि.मी.) और बस्तर जिले में 80.7% (1045.6 मि.मी.) वर्षा दर्ज की गई है।

संभाग के बीजापुर (70.3%, 1324.4 मि.मी.), सुकमा (69.3%, 982.2 मि.मी.) और कांकेर जिले में कम बारिश दर्ज हुई है; कांकेर में प्रदेश में सबसे कम मात्र 67.0% (945.7 मि.मी.) ही वर्षा दर्ज की गई है। अगर केवल 19 सितंबर के दैनिक आंकड़ों पर नजर डालें तो मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (17.3 मि.मी.), नारायणपुर (16.5 मि.मी.) और कांकेर (16.3 मि.मी.) में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि जांजगीर-चांपा, कोण्डागांव और दंतेवाड़ा में दिनभर वर्षा शून्य रही।

कुल मिलाकर प्रदेशभर में औसत दैनिक बारिश 4.0 मि.मी. रिकॉर्ड की गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version