राष्ट्रवाणी: रायपुर। महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार दक्षिणपंथी राजनीतिक टिप्पणीकार टी.जी. मोहनदास को सोमवार को जमानत मिल गई। गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद महिला कांग्रेस ने इसका स्वागत किया। महिला कांग्रेस की नेशनल कोऑर्डिनेटर प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर खुशी जताई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीत परीक्षा पेपर लीक के विरोध में छात्रों और युवाओं, मुख्य रूप से Gen-Z, द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के संदर्भ में केरल निवासी रसस विचारक एवं भाजपा के पूर्व राज्य बौद्धिक प्रकोष्ठ प्रमुख टी.जी. मोहनदास ने अपने यूट्यूब चैनल “Pathrika” पर कई वीडियो जारी किए थे। इन वीडियो में उन्होंने प्रदर्शन में शामिल महिलाओं और लड़कियों को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आरोप है कि उन्होंने महिलाओं के संबंध में “बलात्कार पसंद करती हैं” जैसी टिप्पणी की। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने जैसे हिंसक सुझाव भी दिए थे। इस मामले में महिला कांग्रेस की ओर से 29 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ममता साहू को लिखित शिकायत दी गई थी। संगठन ने टी.जी. मोहनदास के कथित बयानों पर कार्रवाई की मांग की थी। वहीं आज केरल पुलिस ने आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में टी.जी. मोहनदास को गिरफ्तार किया। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत दे दी गई। टी.जी. मोहनदास की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आने के बाद महिला कांग्रेस की नेशनल कोऑर्डिनेटर प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस दौरान रायपुर शहर जिलाध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, महिला नेत्री सबा अली, हजरून बानो सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version