राष्ट्रवाणी: रायपुर/बिलासपुर। नीट (NEET) पेपर लीक के विरोध में दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शन का असर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है. राजधानी रायपुर में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के बीच झूमा-झटकी की नौबत आ गई है, पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए आंसू गैस छोड़ने के साथ तेज पानी की बौछार की. राजधानी रायपुर में दिल्ली में नीट पेपर लीक के मामले में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के प्रधानमंत्री आवास के सामने मंगलवार रात किए गए प्रदर्शन का असर आज देखने को मिला. एक तरफ जहां भाजपा ने इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने का मामला बताते हुए कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन की ओर कूच किया. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने राहुल और प्रियंका के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर की ओर कूच किया. पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए पहले ही योजना बनाते हुए शंकर नगर में बैरिकेडिंग कर कांग्रेस को रोकने की योजना बनाई थी. दूसरी तरफ भाजपा कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. राजीव भवन के समक्ष भाजपा के विरोध-प्रदर्शन के दौरान एक समय ऐसा भी आया, जब दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. यहां पर स्थिति को संभालने पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ने के साथ-साथ तेज पानी की जबरदस्त बौछार भी की. उधर बिलासपुर में नीट (NEET) पेपर लीक के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने बुधवार को नेहरू चौक पर प्रदर्शन किया. कांग्रेसजन तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन में एकत्रित होकर पदयात्रा करते हुए नेहरू चौक पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि दिल्ली में छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर बल प्रयोग किया गया तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित कई सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया गया, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया.
Trending
- कोल इंडिया का डिजिटल पहलू: विक्रेता अभी भी बिलिंग के पाषाण युग में क्यों फंसे हुए हैं? – भारतीय पीएसयू
- सीसीएल कर्मचारी कल्याण सेवाओं के डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ा रहा है – भारतीय पीएसयू
- मोल्दोवा का कहना है कि रूसी ड्रोन घुसपैठ के कारण ज़ेलेंस्की की ओस्लो उड़ान में देरी हुई – राष्ट्रवाणी
- ‘कर क्या रहे हो? मर जाओगे…’ जब Irrfan Khan ने तीन बार बचाई थी तिग्मांशु धूलिया की जान, मारा था जोर का थप्पड़ – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल- शशिकांत को एम्स रायपुर में कराया भर्ती—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं रहेंगी बंद—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के नेताओं पर चढ़ा 80s का खुमार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव और मंत्री विंटेज लुक में आए नजर, देखें PHOTOS – राष्ट्रवाणी

