नयी दिल्ली. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार निजता की सुरक्षा की आड़ में सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) के तहत सूचनाओं के सामने आने पर अंकुश लगा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि वह ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगियों के साथ इस बारे में चर्चा करेंगे और आगे कदम उठाएंगे. कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और शोधकर्ताओं ने राहुल गांधी से संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में उनसे मुलाकात की.

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”आज, मुझे संसद में सामाजिक कार्यकर्ताओं, संपादकों, शोधकर्ताओं और डोमेन विशेषज्ञों के एक समूह से मिलने का अवसर मिला. उन्होंने डिजिटल निजी डेटा संरक्षण अधिनियम, विशेष रूप से आरटीआई अधिनियम के दायरे पर इसके प्रभाव के बारे में गंभीर चिंता व्यक्त की.” उन्होंने कहा कि यह कानून, निजता की सुरक्षा के बहाने सार्वजनिक जानकारी तक पहुंच को कम करता है, जो नागरिकों और पत्रकारों के लिए सरकार को जवाबदेह ठहराने के लिए आवश्यक है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार खुद को निगरानी से बचाने, पारर्दिशता को कमजोर करने और लोकतांत्रिक निगरानी की व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही है. राहुल गांधी ने कहा, ”जवाबदेही और सुशासन के हित में कांग्रेस पार्टी ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेगी और लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगी.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version