नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में एक सीमेंट से भरे ट्रक का टायर फट गया, जिसके बाद एक अन्य ट्रक से वह टकरा गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। बादलपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार ंिसह ने बताया कि एनटीपीसी की तरफ से ग्राम धूम मानिकपुर की तरफ आ रहे एक सीमेंट से भरे ट्रक का टायर फट गया। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक से जाकर टकराया।

ंिसह ने बताया कि इस घटना में सड़क किनारे खड़े ट्रक के चालक कृपाल ंिसह (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version