राष्ट्रवाणी: बालोद, 19 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार सुबह एक यात्री बस पलटने से कंडक्टर की मौत हो गई तथा 17 यात्री घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा आज सुबह करीब 9:30 बजे कोतवाली थाना इलाके के करहीभदर गांव के पास हुआ।

उन्होंने बताया कि बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बस बालोद से धमतरी जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि जब बस करहीभदर गांव के करीब पहुंची तब चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस पलट गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कंडक्टर गाड़ी के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि 17 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से 12 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि पांच अन्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version