राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: बिलासपुर से प्रयागराज या विशाखापत्तनम जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे इन दोनों स्टेशनों के बीच एक स्पेशल ट्रेन चला रही है। 14 अगस्त से चलने वाली यह ट्रेन रेल मंडल के शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर व रायगढ़ स्टेशन से होकर गुजरेगी। इन सभी स्टेशनों में स्टापेज भी दिया गया है, ताकि रिजर्वेशन कराकर यात्री गंतव्य तक पहुंच सके। रेलवे समय-समय पर आवश्यकतानुसार अलग-अलग स्टेशनों के बीच स्पेशल ट्रेन चलाती है। विशेषकर त्योहारी सीजन में। इस समय में एकाएक नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव बढ़ जाता है। जिसके चलते यात्रियों को दिक्कतें होती है। अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज-विशाखापत्तनम के मध्य 16-16 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। 04159 प्रयागराज-विशाखापत्तनम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रयागराज से 14 अगस्त से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को छूटेगी। इसी तरह 04160 विशाखापत्तनम-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशाखापटनम से 15 अगस्त से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को रवाना होगी। इस स्पेशल ट्रेन का वाणिज्यिक ठहराव बिलासपुर रेल मंडल के शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर एवं रायगढ़ स्टेशन में दिया गया है, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को प्रयागराज एवं विशाखात्तनम के लिए सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा और धार्मिक, शैक्षणिक, पर्यटन, चिकित्सा एवं व्यावसायिक उद्देश्यों से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन समय भी घोषित कर दिया है। इसके तहत प्रयागराज-विशाखापत्तनम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को प्रयागराज से 10:15 बजे रवाना होकर शहडोल 18:15 बजे, अनूपपुर 18:55 बजे, पेंड्रारोड 19:38 बजे और बिलासपुर 22:15 बजे पहुंचकर 22.25 बजे रवाना होगी व दूसरे दिन शनिवार को रायगढ़ रात 12:25 बजे और 13.30 बजे विशाखापत्तनम स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में विशाखापत्तनम-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को विशाखापत्तनम से 15:40 बजे रवाना होगी।दूसरे दिन रविवार को रायगढ़ 3:55 बजे, बिलासपुर 6.00 बजे, पेंड्रारोड 8:33 बजे, अनूपपुर 9:20 बजे, शहडोल 10.00 बजे पहुंचकर 10.05 बजे रवाना होकर 17:30 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी | यह ट्रेन मानिकपुर, सतना, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर, बरगढ़ रोड, बलांगीर, टिटलागढ़, केसिंगा, मुनिगुड़ा, रायगढ़ा, कूनेरु, पार्वतीपुरम, बोब्बिली एवं विजयनगरम स्टेशनों पर ठहरेगी।
Trending
- NSE IPO में हिस्सेदारी बेच दिग्गज सरकारी इंश्योरेंस कंपनी कमाएगी मुनाफा, CMD ने बताया प्लान – राष्ट्रवाणी
- पुतिन के BRICS देशों को दिए शानदार ऑफर से ट्रंप-EU की बढ़ेगी टेंशन? बनेगा नया बीमा और अनाज बाजार! – राष्ट्रवाणी
- JP Associates की तरह अनिल अंबानी की 5 कंपनियां जिन पर लगा ‘दिवालिया’ का ठप्पा, कैसे तबाह हुआ सब कुछ? – राष्ट्रवाणी
- Hanuman Ansh की ग्रैंड सक्सेस पर 21 वर्षीय प्रोड्यूसर ने जताई खुशी, बोलीं- ‘नीब करोली बाबा का चमत्कार’ – राष्ट्रवाणी
- Ganesh Chaturthi पर खूब बजता है शोले के ‘गब्बर सिहं’ का गाना, 6 सिंगर्स ने मिलकर छेड़ा था सुरों का ‘महासंग्राम’ – राष्ट्रवाणी
- महेश बाबू और Priyanka Chopra की Varanasi के सेट से लीक हुई तस्वीर, फैंस बोले- राजामौली कर क्या रहे हैं? – राष्ट्रवाणी
- 45 साल पुराना Lata Mangeshkar का सबसे ‘रसीला’ गाना, राजेश खन्ना-हेमा मालिनी की जोड़ी, आज भी देता है दिल को सुकून – राष्ट्रवाणी
- बिहान की सोलर दीदियों ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
