राष्ट्रवाणी: दुर्ग: Vaishnavi Kunwari Mata शारदीय नवरात्रि का आज तीसरा दिन है और माता रानी के पावन पर्व पर हर मंदिर देवालओं में भक्तों की भीड़ उमड़ रही हैं। शहर से लेकर गांव तक मां जगत जननी के उपासक आराधना में जुटे हैं। नवरात्रि को लेकर हर तरफ उत्साह और भक्ति देखने को मिल रही है।
ऐसी भक्ति दुर्ग जिले में देखने को मिली है। जहां एक कुंवारी माता वैष्णवी करती करती है। बताया जा रहा है कि वैष्णवी नवरात्रि के नौ दिनों तक कठिन अराधना करती है।
जिसे देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। Vaishnavi Kunwari Mata मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर कातरो गांव में कुंवारी माता के नाम से पहचानी जाने वाली वैष्णवी ने पेट में जवारा बोया है। बताया जा रहा है कि कुंवारी माता द्वारा इस तरह की कठोर साधना करना श्रद्धालुओं के लिए गहरे कौतूहल और श्रद्धा का केंद्र बना रहता है।
नौ दिनों तक बिना अन्न और जल (निर्जला व्रत) ग्रहण किए, नुकीली कीलों के पलंग पर स्थिर लेटे रहना शारीरिक सहनशीलता और मानसिक दृढ़ता की पराकाष्ठा मानी जाती है। पेट पर जलते हुए अखंड ज्योति कलश को स्थापित रखना और नौ दिनों तक देह को बिना हिलाए-डुलाए संतुलित रखना योग साधना का बेहद कठिन अभ्यास है।
छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालु कुंवारी माता के प्रति अटूट समर्पण और देवी का साक्षात भाव मानकर दर्शन और मंगलकामना के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। जब बचपना पढ़ाई और खेलकूद में रहता है तब कुंवारी माता महज देवी देवताओं की पूजा में लीन रहती थी, परिजनों ने खूब समझाया लेकिन कुंवारी माता की भक्ति के आगे परिजन भी नतमस्तक हो गए।
नवमी के अंतिम दिन कुंवारी माता कीलों के झूले पर कभी बैठकर तो कभी खड़े होकर झूला झूलती है। इस दौरान जो भी भक्त कुंवारी माता को देखता है वो पल भर के लिए हैरान हो जाता है। यहां आने वाले भक्तों ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें कुंवारी माता की जानकारी मिली.इसके बाद महाराष्ट्र से दुर्ग कातरों गांव पहुंचे।
जहां कुंवारी माता पेट पर ज्योति ज्वारा स्थापति की हैं। उत्तर: कुंवारी माता वैष्णवी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कातरो गांव में रहती हैं। IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है।
वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है।
बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: Chhattisgarh Navratri: Vaishnavi’s Unique Nine-Day Spiritual Practice in Durg Draws Devotees From Across States बैकलेस ब्लाउज पहनकर युवती ने किया शानदार गरबा, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो, लेकिन कुछ लोगों को बुरी लगी ये बात एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट की हत्या, मेडिकल संचालक ने उतारा मौत के घाट, दिनदहाड़े मर्डर से इलाके में दहशत का माहौल दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत का दबदबा?
IMF ने बढ़ाया ग्रोथ अनुमान, 2026 में इतनी रहेगी देश की GDP ग्रोथ बॉक्स ऑफिस पर Drishyam 3 की बादशाहत! हनुमान अंश की छिनी कुर्सी, सोमवार को रचा कमाई का नया इतिहास कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं पर फिर एक्शन! पुलिस ने दो लोगों को लिया हिरासत में, जानिए क्यों पुलिस ने की कार्रवाई Bhopal Suicide News: फ्लैट में 29 साल की युवती ने उठाया खौफनाक कदम!
जांच में जुटी पुलिस Gwalior Suicide News: नवविवाहिता की खुदकुशी का मामले में एक्शन, पति, सास और ननद पर प्राथमिकी (एफआईआर) 1,065 रुपये से शुरू होगा Jio IPO का खेल! लिस्टिंग से पहले जानें निवेशकों के लिए क्या है बड़ा मौका?

