राष्ट्रवाणी: ‘पाक के कब्जे से कश्मीर छुड़ा लिया जाएगा तब’, परिसीमन बिल में PoK का भी इंतजाम‘पाकिस्तान के कब्जे से कश्मीर छुड़ा लिया जाएगा तब…’, परिसीमन बिल में है PoK का भी इंतजाम, आजादी के बाद क्या है प्लान?Written by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 18:19 IST30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र शुरू हो रहा है. इससे पहले नए परिसीमन बिल और 132वें संविधान संशोधन बिल को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बिल में पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) के लिए भी एक बड़ा इंतजाम किया गया है, इसके तहत कब्जा खत्म होने के बाद वहां विधानसभा सीटों के परिसीमन का काम चुनाव आयोग संभालेगा.परिसीमन बिल में है पीओके का इंतजामदेश की सियासत में इन दिनों परिसीमन बिल को लेकर खूब हलचल मची हुई है. 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है. नए परिसीमन विधेयक, 2026 और इसके साथ लाए गए संविधान (132वें संशोधन) विधेयक, 2026 के पैकेज में आरक्षण से लेकर चुनावी सिस्टम और संसद के ढांचे तक कई बड़े बदलावों की बात कही गई है. इसी बीच बिल में PoK को लेकर भी तैयारी कर ली गई है, इस विधेयक में उस वक्त की प्लानिंग रखी गई है, जब जम्मू-कश्मीर का वो हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे से आजाद करवा लिया जाएगा. क्यों खास है बिल का ये PoK वाला हिस्सा?
आमतौर पर जब भी परिसीमन की बात होती है, तो चर्चा लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने, राज्यों के हिस्से या महिला आरक्षण पर अटक जाती है. लेकिन ‘द डिलिमिटेशन (सेकंड) बिल, 2026’ की धारा 3(4) ने इस चर्चा को एक अलग ही दिशा दे दी है. इसमें ये साफ किया गया है कि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा सीटों के लिए, जो इलाका पाकिस्तान के कब्जे में है, वहां परिसीमन की प्रक्रिया चुनाव आयोग संभालेगा, जब वो क्षेत्र पाकिस्तान के कब्जे से बाहर आ जाएगा. यानी बिल में साफ लिखा गया है कि जब जम्मू-कश्मीर का ये हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे से मुक्त होगा, तब वहां विधानसभा सीटों के परिसीमन के लिए चुनाव आयोग ही परिसीमन आयोग के तौर पर काम करेगा. PoK का इंतजाम पहले से ही कर दिया गया है ताकि आगे चलकर किसी तरह की कानूनी या प्रक्रियागत अड़चन न आए. पाकिस्तान के कटकर अलग होने को तैयार है PoK उधर PoK यानी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बीते कुछ सालों में हालात तेजी से बदले हैं और वहां पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा खुलकर सामने आया है. महंगाई, महंगी बिजली, संसाधनों के दोहन और इस्लामाबाद के सीधे दखल के खिलाफ स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किए हैं, जिनमें ‘जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी’ (JAAC) जैसे मंचों की बड़ी भूमिका रही है. Advertisementवहां के लोगों की बड़ी शिकायत ये है कि विधानसभा में बाहरी या शरणार्थी सीटों के जरिए इस्लामाबाद का प्रभाव थोपा जाता है, जबकि स्थानीय जनता को अपने अधिकारों और फैसले लेने की आजादी नहीं मिलती. जब-जब वहां लोगों ने आवाज उठाई, तब पाकिस्तान की सुरक्षा बलों की सख्ती और कार्रवाई ने स्थानीय लोगों में अलगाव और नाराजगी को और गहरा किया है, जिससे ये साफ दिखता है कि जमीनी स्तर पर पाकिस्तान को लेकर लोगों का भरोसा तेजी से टूट रहा है. कई लोगों ने तो भारत में शामिल होने की इच्छा तक जता दी है. पीओके पर है भारत का अधिकार दूसरी तरफ, भारत का PoK पर दावा सिर्फ भावनात्मक नहीं बल्कि ऐतिहासिक और संवैधानिक आधार पर भी टिका है. 1947 में जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन महाराजा हरि सिंह द्वारा ‘इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन’ पर हस्ताक्षर करने के बाद पूरी रियासत कानूनी तौर पर भारत का अभिन्न हिस्सा बन गई थी. भारत का मानना है कि पाकिस्तान ने कबायली हमलावरों और अपनी सेना के जरिए इस क्षेत्र पर अवैध कब्जा किया, जो अंतरराष्ट्रीय कानून और विलय की शर्तों के खिलाफ है. इसके अलावा, भारत की संसद ने फरवरी 1994 में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें ये स्पष्ट रूप से कहा गया था कि पूरा जम्मू-कश्मीर, जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाला हिस्सा भी शामिल है, भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान को उस क्षेत्र को खाली करना होगा. भारत के संविधान में भी जम्मू-कश्मीर के इस हिस्से को देश का ही भाग माना गया है, और यही वजह है कि जब भी PoK के भविष्य या वहां की स्थिति पर बात होती है, तो भारत उसे अपने संवैधानिक और कानूनी हक के दायरे में देखता है. परिसीमन बिल में अब तक का अपडेट संसद का विशेष सत्र और बिल पैकेज: सरकार ने 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया है. कैबिनेट ने जिन विधेयकों को हरी झंडी दी है, उनमें ‘द कॉन्स्टिट्यूशन (132वां संशोधन) बिल, 2026’, ‘द डिलिमिटेशन (सेकंड) बिल, 2026’ और केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़े कानूनों में बदलाव शामिल हैं. सीटों में 50% बढ़ोतरी का फॉर्मूला: प्रस्ताव के हिसाब से सभी राज्यों में सीटों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की बात है. इसके तहत लोकसभा की अधिकतम सीटें 550 से बढ़ाकर 850 करने का प्लान है, जिसमें राज्यों से 815 तक और केंद्र शासित प्रदेशों से 35 तक सीटें हो सकती हैं. साथ ही राज्यों की विधानसभा सीटों में भी इजाफा होगा. 2051 तक हिस्सेदारी फ्रीज: राज्यों के बीच लोकसभा सीटों के अनुपात को 2051 तक फ्रीज रखने का प्रस्ताव है, यानी 2051 के बाद होने वाली जनगणना के आंकड़ों के हिसाब से ही आगे इसमें फेरबदल होगा. 2011 की जनगणना और महिला आरक्षण: सीटों की अंदरूनी सीमाएं तय करने और एससी-एसटी सीटों के लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाने की बात कही गई है, ताकि 2029 के आम चुनाव से पहले 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया जा सके. राष्ट्रपति की सिफारिश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 117(3) के तहत ‘द डिलिमिटेशन (सेकंड) बिल, 2026’ पर विचार करने की सिफारिश लोकसभा को भेज दी है. संसद में टकराव की तैयारी: 30 नवंबर से शुरू होने वाले सत्र पर सबकी नजर है. सरकार सहयोगियों और दो-तिहाई बहुमत के भरोसे बिल को आगे बढ़ाने की तैयारी में है, वहीं इंडिया गठबंधन एकजुट होकर इसे रोकने की रणनीति बना रहा है. About the AuthorIntroduction: If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already writing about it. Experience: A digita…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 18:19 ISTऔर पढ़ें

