राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, , रायपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषंगिक संगठन भारतीय किसान संघ की छत्तीसगढ़ इकाई ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर धान खरीदी का मूल्य बढ़ाने की मांग की है। संघ चाहता है कि केंद्र सरकार की ओर से पिछले तीन वर्षों में घोषित समर्थन मूल्य में हुई 258 रुपये की वृद्धि जोड़कर राज्य में धान 3,358 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाए।
फिलहाल किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीदा जा रहा है। धान का वर्तमान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,441 रुपये से 2,461 रुपये तक है। संघ ने पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल, विशेषकर वर्ष 2022-23 की चौथी किस्त का लगभग 1,700 करोड़ रुपये का बकाया धान बोनस भी तत्काल जारी करने की मांग की है।
मांगे पूरी नहीं होने पर 27 अक्टूबर को मंत्रालय का घेराव करने की तैयारी में है।
