मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ अक्टूबर को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। हवाई अड्डे को 30 सितंबर को विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए से हवाई अड्डा लाइसेंस मिला। यह परियोजना नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे द्वारा कई चरणों में विकसित की जा रही है। इसमें अदाणी समूह की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बाकी 26 प्रतिशत हिस्सा महाराष्ट्र सरकार के भूमि विकास प्राधिकरण सिडको के पास है।

सिडको के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक विजय ंिसघल ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री आठ अक्टूबर को दोपहर 2.40 बजे हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे और यह दिसंबर से चालू हो जाएगा। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मुंबई महानगर क्षेत्र का दूसरा हवाई अड्डा होगा और इसका कोड ‘एनएमआई’ है। पूरी तरह से बनकर तैयार होने के बाद, यह हवाई अड्डा नौ करोड़ यात्रियों को सेवाएं देगा और हर साल 32 लाख टन कार्गो का प्रबंधन करेगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version