राष्ट्रवाणी: खांसी शरीर की एक सामान्य प्रतिक्रिया है, जिसके जरिए सांस की नली से धूल, बलगम और दूसरी परेशान करने वाली चीजें बाहर निकलती हैं. सर्दी-जुकाम के बाद कुछ दिनों तक कफ आना आम बात है, लेकिन जब खांसी तीन सप्ताह या उससे ज्यादा समय तक बनी रहती है तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो जाता है. खासकर अगर कफ के साथ दूसरे लक्षण भी दिखाई दें, तो इसे केवल मौसम का असर समझकर टालना ठीक नहीं है. लगातार कफ आने की कई वजहें हो सकती हैं. सर्दी-जुकाम के बाद खांसी कुछ समय तक बनी रहती है. इसके अलावा एलर्जी, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, धूम्रपान और पेट में बनने वाला एसिड गले तक पहुंचने जैसी समस्याएं भी खांसी का कारण बन सती हैं. कुछ मामलों में यह फेफड़ों के संक्रमण या टीबी का संकेत भी हो सकती है. टीबी में तीन सप्ताह या उससे ज्यादा समय तक खांसी रहना, बलगम आना, बुखार, रात में पसीना आना और बिना वजह वजन कम होना जैसे लक्षण दिखते हैं. अगर लगातार कफ आने के साथ सीने में दर्द, सांस फूलना, तेज बुखार, भूख कम लगना या बिना वजह वजन घटने जैसी परेशानी हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें. बलगम में खून आना भी गंभीर संकेत है और ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए. सांस लेने में बहुत परेशानी हो या हालत तेजी से बिगड़ रही हो, तो नजदीकी अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में जाएं. टीबी जैसी बीमारी में लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं, इसलिए लंबे समय से खांसी होने पर जांच टालना सही नहीं है. समय पर बीमारी की पहचान होने से इलाज शुरू किया जा सकता है और संक्रमण फैलने का खतरा भी कम करने में मदद मिलती है. अगर खांसी तीन सप्ताह से ज्यादा समय से बनी हुई है, तो डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लें. डॉक्टर आपकी परेशानी, खांसी की अवधि, धूम्रपान की आदत और अन्य लक्षणों के बारे में पूछ सकते हैं. जरूरत के अनुसार बलगम की जांच, छाती का एक्स-रे या फेफड़ों की कार्यक्षमता से जुड़े टेस्ट कराने की सलाह देते हैं. और जांच के बाद ही इलाज तय किया जाता है. इस दौरान पर्याप्त पानी पिएं, धुएं और धूल से बचें और धूम्रपान करते हैं तो इसे छोड़ने की कोशिश करें. बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक या खांसी की दवाएं न लें, क्योंकि हर खांसी का कारण बैक्टीरियल संक्रमण नहीं होता. घरेलू उपाय कुछ समय के लिए राहत दे सकते हैं, लेकिन लंबे समय से बनी खांसी का इलाज नहीं हैं. लक्षण बने रहने या बढ़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें. डिस्क्लेमर: लंबे समय तक कफ आने के कई कारण हो सकते हैं और केवल लक्षणों से बीमारी की पुष्टि नहीं की जा सकती. तीन सप्ताह से ज्यादा खांसी रहने पर डॉक्टर से जांच कराएं. खून वाला बलगम, सीने में दर्द या सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- एफएसयूआई ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास 19 भारतीय नाविकों को खतरे का सामना करने के कारण तत्काल हस्तक्षेप की मांग की – भारतीय पीएसयू
- एनएलसी इंडिया ने राजस्थान परियोजना – भारतीय पीएसयू के लिए विक्रम सोलर को 289.87 मेगावाटपी सोलर मॉड्यूल ऑर्डर दिया
- बीपीसीएल ने भारतीय पीएसयू मुंबई रिफाइनरी में 110 केवी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए टाटा पावर के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए
- कोल इंडिया H1 कैपेक्स 27% बढ़कर ₹7,966 करोड़ – भारतीय PSU
- कोयला पेंशनभोगियों की महंगाई राहत की मांग खारिज; सीएमपीएफओ ने ₹48,000 करोड़ के घाटे का हवाला दिया – भारतीय पीएसयू
- ओएनजीसी ने असम के खोराघाट जीजीएस में मल्टी-एजेंसी मॉक ड्रिल का आयोजन किया – भारतीय पीएसयू
- 2001 और 2025 के बीच भारत ने 5.6% हरित आवरण खो दिया, जिससे गर्मी बढ़ गई: अध्ययन – भारतीय पीएसयू
- Infinix का नया गेमिंग फोन लॉन्च: हाइड्रोफ्लो लिक्विड कूलिंग, 6,500mAh बैटरी और MediaTek प्रोसेसर – राष्ट्रवाणी

