राष्ट्रवाणी: नितेश तिवारी निर्देशित रामायण (Ramayana) से रणबीर कपूर और दशरथ के साथ में पोस्टर्स रिवील किए गए हैं जो राम की इमोशनल जर्नी को दिखाते हैं। रामायण से आउट हुआ रणबीर कपूर का पोस्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम रणबीर कपूर के दो नए इमोशनल पोस्टर्स जारी हुए दशरथ और राम के वियोग का दर्द दिखाया गया है वनवास के बाद पिता के खोने का दर्द किया बयां एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

नमित मल्होत्रा निर्देशित पौराणिक फिल्म रामायण (Ramayana) अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स एक-एक करके कलाकारों के पोस्टर्स रिवील कर रहे हैं। पहले दशरथ (अरुण गोविल), फिर कैकेयी (लारा दत्ता) और मंथरा (शीबा चड्ढा) के बाद अब मेकर्स ने रामायण से दो और पोस्टर्स शेयर किए गए हैं जो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के भावुक सफर की झलक दिखाता है।

रामायण के नए पोस्टर्स में वादे से बंधे दशरथ और कर्तव्य से बंधे राम के बीच वियोग का दर्द दिखाया गया है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए पहले पोस्टर में पिता और बेटे के बीच के एक बेहद खास पल को दिखाया गया है, जिसमें राजा दशरथ राम को आशीर्वाद दे रहे हैं और राम घुटने टेके उनके सामने मौजूद हैं।

यह सीन उनके रिश्ते की गर्माहट को तो दिखाता ही है, साथ ही उस वादे और कर्तव्य के मायने को भी दिखाता है जो उनकी भाग्य को तय करेंगे। दूसरा पोस्टर और भी इमोशनल है। राम को नदी के पानी में खड़े होकर अस्थि विसर्जन की पीड़ा देने वाली रस्म को निभाते हुए दिखाया गया है।

हरे-भरे नजारों के बीच यह सीन राम के सफर और इस महाकाव्य के बीच में मौजूद भावनात्मक पलों की एक शांत और बेहद गहराई से महसूस होने वाली झलक पेश करता है। A post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana) इन पोस्टर्स को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “एक पिता जो एक वादे से बंधा था।

एक बेटा जो फर्ज से बंधा था। किसी को नहीं पता था कि यह विदाई उनकी आखिरी विदाई होगी।। दो पार्ट में रिलीज होने वाली रामायण का पार्ट 1 इसी साल दीवाली पर रिलीज होने वाला है।

फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, अरुण गोविल, लारा दत्ता जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version